Manipur Update: दो पत्रकार समेत 27 लोग लापता, जानें मणिपुर में अब कैसे हैं हालात

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2023, 10:18 AM IST

Manipur Violence Update: मणिपुर हिंसा से जुड़ी हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है। इस बीच ये दावा किया गया है कि मणिपुर हिंसा के बाद 27 लोग लापता हैं, जिनमें दो पत्रकार शामिल हैं। वहीं मणिपुर वीडियो मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। इसके अलावा मणिपुर सरकार अगस्त में विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करेगी।

Manipur Update News: मणिपुर हिंसा को लेकर लगातार नए अपडेट आ रहे हैं। जहां एक तरफ महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने के वीडियो मामले की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है, तो वहीं सूत्रों ने यह जानकारी दी कि हिंसा प्रभावित मणिपुर में दो पत्रकार, दो नाबालिग और दो महिलाओं सहित कम से कम 27 गैर-आदिवासी व्यक्ति लापता हैं।

Manipur Hinsa

मणिपुर हिंसा के बाद 27 लोग लापता हैं।

मणिपुर हिंसा में दो पत्रकार लापता

मणिपुर में स्थानीय मीडिया के दो पत्रकार लापता है। जिनके नाम 47 वर्षीय एटम समरेंद्र सिंह और 48 वर्षीय युमखैबम किरणकुमार सिंह हैं। 27 लोगों में से कुछ मई से, कुछ जून से और बाकी जुलाई से लापता हैं और वे इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, टेंग्नौपाल, बिष्णुपुर, कांगपोकपी, थौबल और काकचिंग जिलों के रहने वाले हैं। कई थानों में गुमशुदगी के मामले दर्ज कराए गए हैं। लापता लोगों की उम्र 17 साल से 47 साल के बीच की बताई जा रही है।

End of Feed