धान के खेत में गड़े थे AK-56, M4 राइफलें और बम, मणिपुर में मिला हथियारों का बड़ा जखीरा; उड़े सुरक्षा बलों के होश

मणिपुर के काकचिंग जिले में सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए धान के खेत में दबाकर रखा गया हथियारों और गोला-बारूद का भारी जखीरा बरामद किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ के आधार पर चलाए गए इस ऑपरेशन में प्रतिबंधित संगठन KCP (Taibanganba) के एक सक्रिय कैडर को भी गिरफ्तार किया गया है।

मणिपुर के काकचिंग जिले में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेत में जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया हथियारों और गोला-बारूद का भारी जखीरा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित संगठन KCP (Taibanganba) के एक सक्रिय कैडर को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई स्पेशल सेल दिल्ली पुलिस के FIR नंबर 118/26 की जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर की गई।

Manipur Arms Recovery

मणिपुर के काकचिंग में सुरक्षा बलों का बड़ा प्रहार

पुलिस को आरोपी दिलीप सिंह हाओबिजाम उर्फ ताइबांगनबा से पूछताछ के दौरान मणिपुर के इरेंगबंद इलाके में हथियार छिपाए जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद काकचिंग पुलिस के CDO यूनिट, असम राइफल्स, CRPF और BSF की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षा बलों ने इरेंगबंद के अलग-अलग इलाकों की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की।

End of Feed