Manipur: 'घर जल रहे हैं, खतरे में मासूम जिंदगियां...' राहुल गांधी ने पीएम मोदी से कर दी ये बड़ी मांग

Congress Plan for Manipur: आज भी मणिपुर दो टुकड़ों में बंटा हुआ है...। ऐसा कहना राहुल गांधी का है। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने ये मांग की है कि प्रधानमंत्री को मणिपुर खुद आ कर प्रदेशवासियों की तकलीफ सुनते हुए शांति की अपील करनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि यहां घर जल रहे हैं, मासूम जिंदगियां खतरे में हैं।

Rahul Gandhi on Manipur: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया और ये कहा कि मणिपुर की स्थिति में आज भी सुधार नहीं हुआ है और वह दो टुकड़ों में बंटा हुआ है। राहुल ने पीएम मोदी से मांग करते हुए कहा कि 'ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य का दौरा कर लोगों की तकलीफ सुननी चाहिए और शांति की अपील करनी चाहिए।'

Rahul Gandhi Manipur

मणिपुर के पीड़ितों से मिलते हुए राहुल गांधी।

पीएम मोदी को जाना चाहिए मणिपुर, राहुल गांधी की मांग

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दल मणिपुर में शांति की जरूरत को संसद में पूरी शक्ति के साथ उठाकर, सरकार पर इस त्रासदी को खत्म करने का दबाव बनाएंगे। बीते सोमवार को उन्होंने मणिपुर का दौरा कर हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की थी। उन्होंने अपने इस दौरे का एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया।

End of Feed