मणिपुर: नगा समुदाय के 6 लोगों के शव बरामद, लोगों में आक्रोश, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष एवं मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने मणिपुर में नगा समुदाय के छह लोगों की हत्या की घटना की बुधवार को कड़ी निंदा की और कहा कि इस जघन्य वारदात के जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे लाकर सख्त सजा दी जानी चाहिए।

नगा समुदाय के उन 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज के मुर्दाघर में लाया गया है। इन लोगों को कथित तौर पर 13 मई, 2026 को लेइलोन वाइफेई गांव से ग्रामीणों ने अगवा कर लिया था। लियांगमाई नगा काउंसिल अध्यक्ष टिमोथी विजुनामेई ने कहा, हमें अभी-अभी 6 शव मिले हैं, कुकी नार्को-आतंकवादियों ने 13 मई को इन लोगों का अपहरण किया था और हमें गहरा सदमा लगा है कि आज हमें उनके शव मिले हैं। हम बुरी तरह टूट चुके हैं और सदमे में हैं कि उन्हें किस तरह मारा गया। शव तो आ गए हैं, लेकिन हमने अभी तक उनकी पहचान नहीं की है, हम चेहरा देखकर पहचान होने का इंतजार कर रहे हैं। हमें असल स्थिति का ठीक-ठीक पता नहीं है, लेकिन यह बहुत निराशाजनक है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।

Naga  men killed

मणिपुर में नगालैंड के 6 लोगों की हत्या

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया गया

मणिपुर के इम्फाल पूर्व में जवाहरलाल आयुर्वेद संस्थान (JNIMS) के मुर्दाघर के बाहर जमा हुए प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। यह प्रदर्शन तब हुआ जब 13 मई को लेइलोन वाइफेई गांव से कथित तौर पर अगवा किए गए छह नागा ग्रामीणों के शव यहां लाए गए। मणिपुर पुलिस के अनुसार, व्यापक तलाशी अभियान के बाद छह लोगों के शव बरामद किए गए, जिनके बारे में माना जाता है कि वे 13 मई को लेइलोन वाइफेई गांव से बंधक बनाए गए लोगों में शामिल थे।

End of Feed