'Mamata Banerjee के पास एक ही रास्ता, TMC का कांग्रेस में विलय करा दें'

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में बगावत का दौर जारी है। पार्टी से निष्कासित नेता रिजु दत्ता ने ममता बनर्जी को TMC का कांग्रेस में विलय करने की सलाह दी है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद TMC और ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। राज्य में उनके 58 विधायक उनसे अलग गुट बना चुके हैं और उन्होंने ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता चुना है। यही नहीं विधानसभा अध्यक्ष ने भी बागी गुट को मुख्य विपक्ष मान लिया है और ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष (LoP) बनाया है। एक के बाद एक TMC के नेता और उनके कार्यकर्ता पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। पार्टी के कई सांसदों के भी 'दीदी' का साथ छोड़ने की खबर है। इस बीच आज यानी बुधवार 10 जून को TMC सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। उनसे पहले सुखेंदु शेखर रॉय भी राज्यसभा और पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। इस बीच ममता बनर्जी, उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी व TMC के भविष्य को लेकर भी अटकलें लगने लगी हैं।

Mamata Banerjee sonia Gandhi TMC PTI

ममता बनर्जी को पूर्व सहयोगी की सलाह, पार्टी का कांग्रेस में विलय करा दें

TMC में मची भगदड़ के बीच पार्टी से निष्कासित पूर्व नेता रिजु दत्ता का कहना है कि ममता बनर्जी के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने तो पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सलाह दी है कि वह अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करा दें, उनके पास सिर्फ यही रास्ता बचा है। उन्होंने अभिषेक बनर्जी पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि आज के हालात में उनके लिए कहीं कोई जगह नहीं है।

End of Feed