'ऑपरेशन सिंदूर' वाली टीम से ममता की दूरी, TMC सांसद यूसुफ पठान नहीं होंगे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा

TMC ने साफ कर दिया है कि उनका कोई भी नेता विदेश भेजे जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं होगा इस लिस्ट में यूसुफ पठान का नाम शामिल था।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने केंद्र सरकार के आतंकवाद विरोधी प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने से इनकार कर दिया है और कहा है कि पूर्व क्रिकेटर और सांसद यूसुफ पठान प्रतिनिधिमंडल में नहीं शामिल होंगे, गौरतलब है कि यह प्रतिनिधिमंडल हाल में हुए आतंकवादी हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने के लिए भेजा जा रहा है।

Operation Sindoor's delegation

इस लिस्ट में यूसुफ पठान का नाम शामिल था।

सांसद यूसुफ पठान का नाम सूची में शामिल था, लेकिन वह भी अब यात्रा पर नहीं जाएंगे वहीं इस मामले पर टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि टीएमसी पहले और अभी भी केंद्र सरकार के साथ खड़ी हैं। जहाँ देश की बात होती हैं वहां राजनीति नहीं होनी चाहिए, इसे ऐसे नहीं देखना चाहिए के हमने डेलीगेशन में जाने से मना किया हैं। लेकिन यह साफ कर देना चाहते हैं की हमारे पार्टी से कौन जाएगा वह हम तय करेंगे, बीजेपी सरकार नहीं। हम उनको भेजना चाहते थे जो अच्छी जानकारी रखता हो, अच्छा बोल सके और देश को ग्लोबल प्लेटफार्म पर रिप्रेजेंट कर सके। हमसे पूछा नहीं गया, और सरकार ने ही नाम तय कर लिया।

End of Feed