ममता का आरोप - SIR की पहली ड्राफ्ट लिस्ट से 8 लाख नाम हटाए गए, बोली मेरे रहते NRC का काम नहीं होगा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि 27 लाख मतदाताओं की जांच में 8 लाख नाम ड्राफ्ट सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने BJP पर गलत नीति लागू करने का आरोप लगाया और सूची की फिजिकल कॉपी जारी करने की मांग की, साथ ही NRC लागू न होने देने की बात दोहराई।

नक्सलबाड़ी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज यानी बुधवार 25 मार्च को दावा किया कि मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कवायद के तहत 27 लाख मतदाताओं की मतदान पात्रता का निर्धारण किया गया और उनमें से पहली ड्राफ्ट लिस्ट में आठ लाख नाम हटा दिए गए हैं।

mamata Banerjee file photo

ममता बनर्जी का आरोप SIR की पहली ड्राफ्ट में 8 लाख लोगों के नाम काटे गए

ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी उपमंडल के नक्सलबाड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर 'गलत तरीके से बनाई गई SIR' नीति को लागू करके लोगों को 'तकलीफ पहुंचाने' का आरोप लगाया।

End of Feed