राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा में ममता बनर्जी भी नहीं होंगी शामिल, पहले येचुरी ने अयोध्या जाने से किया था इंकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2023, 09:06 PM IST

Mamata Banerjee: टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, मुझे नहीं पता कि ममता बनर्जी को निमंत्रण आया है या नहीं, लेकिन मैं इतना जरूर जानता हूं कि मंदिर उद्घाटन में उनके शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता।

Mamata Banerjee: माकपा नेता सीताराम येचुरी के बाद अब बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी भी राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। येचुरी के बाद ममता बनर्जी विपक्ष की दूसरी बड़ी नेता हैं, जिन्होंने प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने खुद इसकी घोषणा नहीं की है।

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने बुधवार को एक बयान देकर न केवल मुख्यमंत्री, बल्कि पार्टी के किसी भी नेता के मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने की संभावना से इनकार कर दिया। उनसे जब पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री 22 जनवरी को अयोध्‍या में होने वाले कार्यक्रम में जाएंगी, तो घोष ने मीडियाकर्मियों से कहा, मुझे नहीं पता कि उन्‍हें निमंत्रण आया है या नहीं, लेकिन मैं इतना जरूर जानता हूं कि मंदिर उद्घाटन में उनके शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता।

End of Feed