Mamata against SIR: 'आखिरी सांस तक बंगाल में नहीं दूंगी डिटेंशन कैंप की इजाजत'; SIR को लेकर ममता का हल्लाबोल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह आरोप भी लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का यह समय राज्य में विकास परियोजनाओं को रोकने के लिए जानबूझकर रखा गया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एसआईआर को लेकर एक बार फिर हल्ला बोला है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी आखिरी सांस तक बंगाल में किसी भी डिटेंशन कैंप की इजाजत नहीं दूंगी। किसी भी अधिकारी को असम से बंगाल के लोगों को नोटिस भेजने का अधिकार नहीं है।

ममता बनर्जी।

एसआईआर के विरोध में ममता बनर्जी। फोटो- एएनआई

आगे उन्होंने करारा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की डबल इंजन वाली सरकार सोशल मीडिया के जरिए जनमत को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। आमतौर पर एसआईआर को पूरा होने में दो साल लगते हैं, लेकिन अब राजनीतिक फायदे के लिए इसे दो महीने का किया जा रहा है।

End of Feed