देश

अंदर ही अंदर बीजेपी से मिले हुए हैं KCR, 26 विपक्षी दल एक साथ आए लेकिन वे नहीं आए, खरगे ने साधा निशाना

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 26, 2023, 11:33 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तेलंगाना के चेवेल्ला में एक रैली को संबोधित किया उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए 26 विपक्षी दल एक साथ आए लेकिन खुद को धर्मनिरपेक्ष कहने वाले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) एक भी बैठक में शामिल नहीं हुए।

Image

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी और केसीआर में साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तेलंगाना के चेवेल्ला में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग यहां KCR सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकत्र हुए हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि तेलंगाना उनकी वजह से बना है लेकिन राज्य का गठन यहां के लोगों और कांग्रेस नेताओं की वजह से हुआ है। उन्होंने कहा कि हम 26 पार्टियां केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को हटाने के लिए तैयार हैं लेकिन KCR ने कभी किसी बैठक में भाग नहीं लिया और कभी नहीं कहा कि बीजेपी को हटाने के लिए हम एक साथ आएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी जो वादा करते हैं, वो करते हैं। कांग्रेस पार्टी जनता के लिए काम करना चाहती है लेकिन बीजेपी कहती है कि कांग्रेस ने पिछले 53 साल में कुछ नहीं किया। वो हमसे रिपोर्ट कार्ड दिखाने को कहते हैं। केसीआर और वे (भाजपा) दोस्त बन गए हैं। ये अंदरूनी दोस्ती है, इस बारे में वो खुलकर नहीं बोल सकते।

खरगे ने कहा कि केसीआर ने बीजेपी को हराने के लिए धर्मनिरपेक्ष दलों की एकता के बारे में कभी बात नहीं की। उन्होंने कहा कि आप यहां खुद को धर्मनिरपेक्ष पार्टी कहते हैं। लेकिन, आप वहां अंदर से बीजेपी से मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री देश में कांग्रेस पार्टी के योगदान पर सवाल उठाते हैं।

खरगे ने कांग्रेस के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के योगदान में आजादी के बाद रियासतों का एकीकरण और संविधान का निर्माण, नेहरू युग के दौरान शुरू की गई सिंचाई परियोजनाएं, बैंकों का राष्ट्रीयकरण और प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी के कार्यकाल के दौरान कंप्यूटर को बढ़ावा देना आदि शामिल हैं।

उन्होंने तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के ‘एससी, एसटी घोषणापत्र’ का एक पोस्टर जारी किया। घोषणा पत्र में पार्टी के 12 वादों का उल्लेख है। खरगे ने कहा कि जब कांग्रेस तेलंगाना की सत्ता में आएगी, तो 12-सूत्री एससी/एसटी घोषणा पत्र को लागू किया जाएगा। एससी/एसटी घोषणा पत्र के अनुसार, अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षण को बढ़ाकर 18 प्रतिशत किया जाएगा, जबकि अनुसूचित जनजाति (एसटी) के मामले में इसे बढ़ाकर 12 प्रतिशत किया जाएगा।

पार्टी ने राज्य में एससी और एसटी परिवारों को सरकारी खरीद में विशेष आरक्षण के अलावा 12 लाख रुपए की वित्तीय मदद का वादा किया। घोषणा पत्र में यह भी कहा गया है कि निजी शैक्षणिक संस्थानों और सरकार से प्रोत्साहन प्राप्त करने वाली निजी कंपनियों में एससी, एसटी के लिए आरक्षण लागू किया जाएगा।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?