TMC के बागी गुट ने NCPI के साथ विलय का किया ऐलान, NDA को समर्थन देने को तैयार

TMC Split: तृणमूल कांग्रेस में अब संकट गहराता जा रहा है। पार्टी का बागी गुट ममता बनर्जी को बड़ा झटका देने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी के बागी गुट ने एनसीपीआई के साथ विलय का ऐलान किया।

TMC Split: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में अब संकट गहराता जा रहा है। टीएमसी में चल रही बगावत रविवार को अपने चरम पर पहुंच गई, जब पार्टी के असंतुष्ट सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी (NCPI) में अपने विलय की घोषणा कर दी। इन सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर सदन में अपने लिए अलग बैठने की व्यवस्था करने की मांग की है।

TMC Rebel MPs

TMC का बागी गुट एनडीए को समर्थन देने को तैयार

टाइम्स नाउ के सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी के बागी सांसदों ने पार्टी नेतृत्व से अलग होने का फैसला करते हुए नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी (NCPI) में विलय का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को समर्थन देने का मन बनाया है।

End of Feed