Maharashtra Politics: जब एक ही फ्लाइट में फडणवीस और उद्धव ठाकरे ने की यात्रा, CM के पीछे बैठे दिखे संजय राउत

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में उस वक्त दिलचस्प तस्वीर सामने आई जब शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई से नागपुर जाने वाली एक ही फ्लाइट में साथ नजर आए। इस दौरान आदित्य ठाकरे और संजय राउत भी विमान में मौजूद थे। इसे लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हुईं, हालांकि भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड ने कहा कि राजनीतिक मतभेद का मतलब दुश्मनी नहीं होता और दोनों नेताओं की यात्रा को राजनीतिक रूप से नहीं देखा जाना चाहिए।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति की एक बेहद दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई से नागपुर के लिए एक ही विमान में यात्रा करते दिखाई दे रहे हैं।

mumbai news

एक ही विमान में यात्रा करते दिखे सीएम फडणवीस और उद्धव ठाकरे।

जानकारी के अनुसार, उद्धव ठाकरे बागी सांसदों के इलाके में होने वाली अपनी रैली के लिए जा रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री फडणवीस का वीकेंड में अपने गृह नगर नागपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। गौरतलब है कि संजय राउत मुख्यमंत्री फडणवीस के पीछे बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और आदित्य ठाकरे उद्धव के बगल में बैठे हैं।

End of Feed