'एकनाथ शिंदे ने सिजेरियन प्रक्रिया के जरिए 6 गद्दारों को दिया जन्म', महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन टाइगर' हुआ सफल तो फूटा संजय राउत का गुस्सा

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के सभी 6 मौजूदा लोकसभा सांसदों ने पार्टी छोड़कर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम लिया। इस घटनाक्रम को महाविकास अघाड़ी (MVA) के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के सियासत में आज (सोमवार) का दिन बेहद अहम रहा। महाविकास अघाड़ी (MVA) खेमे को एक ऐसा बड़ा झटका लगा है, जिसने राज्य की राजनीति में पूरी तरह से हड़कंप मचा दिया है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के सभी 6 मौजूदा सांसदों ने पाला बदल लिया है। ये सभी सांसद मुंबई में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde Shiv Sena) के नेतृत्व वाली मूल शिवसेना में शामिल हो गए हैं।

sanjay raut news (2)

शिवसेना यूबीटी में फूट के बाद फूटा संजय राउत का गुस्सा। PTI

एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने वाले सांसदों का नाम ओमप्रकाश राजे निंबालकर, संजय जाधव, संजय पाटिल, संजय देशमुख, भाऊसाहेब वाकचौरे और नागेश पाटिल-आष्टीकर है। शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने पार्टी के छह लोकसभा सांसदों के पाला बदलने पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर बेहद तीखा और विवादित हमला बोला है।

End of Feed