Maharashtra News: फडणवीस की अनिल देशमुख को चेतावनी, झूठे आरोप लगाए तो ऑडियो टेप रिलीज कर दूंगा

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि एनसीपी नेता अनिल देखमुख उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाना जारी रखते हैं, तो वह उस ऑडियो टेप को सार्वजनिक कर देंगे।

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी नेता अनिल देशमुख को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, अगर अगर देशमुख उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाते हैं तो वह भी चुप नहीं बैठेंगे। फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जब फूट से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं ने मुझे उनके बारे में कुछ ऑडियो टेप दिए हैं, जिसमें वह शरद पवार, उद्धव ठाकरे और सचिन वाजे के बारे में बात कर रहे हैं।

Devendra Fadnavis

देवेंद्र फडणवीस।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि देशमुख उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाना जारी रखते हैं, तो वह उस ऑडियो टेप को सार्वजनिक कर देंगे। इससे पहले देशमुख ने दावा किया था कि फडणवीस ने अतीत में किसी को भेजकर उन्हें उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, अजित पवार और अनिल परब के खिलाफ आरोप लगाने के लिए कहा था।

End of Feed