LIVE
आज की खबर (Aaj Ki Khabar), हिंदी न्यूज़ 25 जुलाई 2024 और बड़ी खबरें: आबकारी नीति घोटाला से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में आज CBI केस में न्यायिक हिरासत खत्म होने पर उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने सीबीआई की मांग पर केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी है। हरियाणा में सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर आज सुबह 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस दौरान अस्पतालों में किसी मरीज की जांच नहीं होगी। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से BJP की सांसद कंगना रनौत की जीत को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। जिसके बाद हाई कोर्ट ने कंगना को एक नोटिस जारी किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार से दिल्ली के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वह 27 जून को नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल होंगी. बैठक. की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है. आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों को ताजा अपडेट्स...
आज की खबर, हिंदी समाचार, 25 जुलाई 2024: अमृतपाल को लेकर चन्नी का बड़ा बयान, CBI मामले में CM केजरीवाल को झटका; हरियाणा के सरकारी डॉक्टर आज से हड़ताल पर
- दिल्ली में BJP के संगठन मंत्रियों की बैठक आज से शुरू
- आज दिल्ली आएंगी CM ममता बनर्जी, नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक में होगी शामिल
- आज विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे लाओस, आसियान बैठक में करेंगे शिरकत
आज की खबर (Aaj Ki Khabar), हिंदी न्यूज़ 25 जुलाई 2024 और बड़ी खबरें: आबकारी नीति घोटाला से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में आज CBI केस में न्यायिक हिरासत खत्म होने पर उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने सीबीआई की मांग पर केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी है। हरियाणा में सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर आज सुबह 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस दौरान अस्पतालों में किसी मरीज की जांच नहीं होगी। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से BJP की सांसद कंगना रनौत की जीत को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। जिसके बाद हाई कोर्ट ने कंगना को एक नोटिस जारी किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार से दिल्ली के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वह 27 जून को नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल होंगी. बैठक. की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है. आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों को ताजा अपडेट्स...
आज की खबर, हिंदी समाचार, 25 जुलाई 2024: अमृतपाल को लेकर चन्नी का बड़ा बयान, CBI मामले में CM केजरीवाल को झटका; हरियाणा के सरकारी डॉक्टर आज से हड़ताल पर
JUL 25, 2024 18:49 IST
मॉडल स्किल लोन स्कीम के उद्घाटन पर क्या बोले जयंत चौधरी?
मॉडल स्किल लोन स्कीम के उद्घाटन पर केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। नौजवानों के लिए वित्त मंत्री ने बजट के भाषण में जिस योजना का ज़िक्र किया था। उसी से जुड़ी स्कीम का हमने उद्घाटन किया। पहले स्किल लोन में 1.5 लाख रुपए तक की सीमा थी जिसे 7.5 लाख रुपए तक कर दिया गया है।"
JUL 25, 2024 17:51 IST
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे के एकता नगर और विठ्ठल नगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और प्रभावित लोगों से बात की। उपमुख्यमंत्री ने कहा, मैंने स्थानीय लोगों से बात की है कि यहां इतनी बाढ़ कैसे आई, क्या स्थिति है। हम तकनीकी लोगों से बात करने के बाद आगे का फैसला करेंगे। कलेक्टर और कमिश्नर को नुकसान के बारे में पंचनामा तैयार करने को कहा गया है।
JUL 25, 2024 16:53 IST
लोकसभा में अमृतपाल को लेकर चन्नी का बड़ा बयान
लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अमृतपाल के समर्थन में कहा कि उनपर एनएसए लगा कर जेल में डाल दिया गया है, जबकि वह लाखों लोगों द्वारा चुने गए सांसद हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी लागू कर दी गई है।
JUL 25, 2024 16:05 IST
कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली में तैयारी
पूर्वी दिल्ली डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने कांवड़ यात्रा को लेकर बताया कि बहुत पहले से ही कांवड़ यात्रा को लेकर हमारी तैयारी शुरु हो गई थी। हमने मेरठ पुलिस, हापुड़ पुलिस और गाज़ियाबाद पुलिस के साथ समन्वय बैठक की थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी ट्रैफिक पुलिस, MCD, DDA के साथ बैठक की गई। पूरे मार्ग पर पुलिस की अच्छी व्यवस्था की गई है और CCTV, ड्रोन के माध्यम से निगरानी भी रखी जा रही है।
JUL 25, 2024 15:22 IST
रेत आर्टिस्ट ने राष्ट्रपति से की मुलाकात
रेत आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 जुलाई को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सैंड स्कल्पचर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के साथ गोल्डन सैंड मास्टर पुरस्कार जीतने पर सुदर्शन पटनायक को बधाई दी।
JUL 25, 2024 13:59 IST
चीन कर रहा हिंद महासागर में घुसपैठ : अमेरिकी सांसद
अमेरिका की एक प्रभावशाली सांसद ने दावा किया है कि चीन हिंद महासागर के प्रमुख क्षेत्रों में अपनी पैठ बना रहा है और इस जल क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से आवागमन के अधिकार में बाधा डाल रहा है। उन्होंने साथ ही दक्षिण एशियाई देशों में चीन के बढ़ते निवेश पर भी चिंता जाहिर की। कांग्रेस की विदेश मामलों की समिति में हिंद-प्रशांत के मुद्दों से संबंधित उपसमिति की अध्यक्ष और अमेरिकी सांसद यंग किम ने कहा कि दक्षिण एशिया अमेरिकी विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के हितों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। किम ने कहा कि इस क्षेत्र में भू-राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव आ रहा है, जिससे अमेरिका के समक्ष कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं। वैश्विक व्यापार के लिए हिंद महासागर एक महत्वपूर्ण मार्ग है जहां 80 प्रतिशत समुद्री तेल व्यापार और 40 प्रतिशत विश्व व्यापार हिंद महासागर से होकर गुजरता है।
JUL 25, 2024 13:22 IST
CBI मामले में CM केजरीवाल को झटका, 8 अगस्त तक बढ़ी न्यायिक हिरासत
आबकारी नीति घोटाला से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में आज CBI केस में न्यायिक हिरासत खत्म होने पर उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने सीबीआई की मांग पर केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUL 25, 2024 12:10 IST
गुजरात के साबरकांठा में भारी बारिश कहर, मकान ढहने से मां-बेटे की मौत
जरात के साबरकांठा जिले में भारी बारिश के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश की वजह से कच्चे मकान की दीवार ढह जाने से मकान में सो रहे मां-बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक मां और उसका चार साल का बच्चा अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। तभी रात में भारी बारिश की वजह से कच्चे मकान की दीवार उनके ऊपर गिर गई। जिससे दोनों दीवार के मलबे में दब गए। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद इलाज के दौरान बच्चे की भी मौत हो गई। घटना में दोनों की मौत की खबर से पूरे परिवार में मातम पसर गया।
JUL 25, 2024 12:09 IST
BJP प्रदेश संगठन महामंत्रियों की दो दिवसीय बैठक आज से
लोकसभा चुनाव के बाद से भाजपा में बैठकों का दौर जारी है। इस बीच दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्रियों की दो दिवसीय बैठक गुरुवार से शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार, इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सभी प्रदेशों के संगठन महामंत्री भी बैठक में मौजूद रहेंगे। भाजपा की प्रदेश संगठन महामंत्रियों की बैठक में लोकसभा चुनाव समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। बताया जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में होने वाली बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में होने वाले आगामी चुनाव पर भी फोकस रहेगा।
JUL 25, 2024 12:08 IST
PM मोदी करगिल का दौरा करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करगिल विजय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को करगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे और इस दौरान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शिंकुन ला सुरंग परियोजना का पहला विस्फोट करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ के अनुसार, यह परियोजना लेह को सभी मौसम में संपर्क प्रदान करेगी और पूरी होने पर यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी। प्रधानमंत्री 26 जुलाई को 25वें करगिल विजय दिवस के अवसर पर, सुबह नौ बज कर लगभग 20 मिनट पर करगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे और कर्तव्य की पंक्ति में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
JUL 25, 2024 12:08 IST
मानहानि मामले में कल सुलतानपुर की अदालत में पेश होंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मानहानि के एक मामले में 26 जुलाई को सुलतानपुर की सांसद-विधायक (एमपी/एमएलए) अदालत में हाजिर होंगे। कांग्रेस की जिला इकाई के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बृहस्पतिवार को बताया कि राहुल गांधी 26 जुलाई को पूर्वाह्न नौ बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां से वह कार से सुलतानपुर के लिये रवाना होंगे और अदालत में पेश होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता विजय मिश्र ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बेंगलुरु में 2018 में भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए चार अगस्त 2018 को मानहानि का मामला दर्ज कराया था।
अदालत ने इस मामले में राहुल गांधी को 20 फरवरी को जमानत दी थी।
अदालत ने इस मामले में राहुल गांधी को 20 फरवरी को जमानत दी थी।
JUL 25, 2024 08:25 IST
कोलकाता मेट्रो ट्रेन के आगे एक व्यक्ति कूद गया, सेवाएं बाधित
कोलकाता मेट्रो की उत्तर-दक्षिण लाइन पर बुधवार शाम एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कथित तौर पर छलांग लगा दी जिससे मेट्रो परिचालन बाधित हो गया। एक बयान में यह जानकारी दी।
यह घटना कालीघाट स्टेशन पर रात करीब नौ बजकर 13 मिनट पर हुई। बयान में कहा गया है कि दक्षिणेश्वर से न्यू गरिया तक डाउन लाइन पर मेट्रो परिचालन रात 10 बजकर नौ बजे तक बाधित रहीं और ट्रेन के आगे कूदने वाले व्यक्ति को बचा लिया गया।

JUL 25, 2024 05:38 IST
शरण देने संबंधी ममता बनर्जी की टिप्पणी पर बांग्लादेश ने विरोध जताया
बांग्लादेश के लोगों को शरण देने संबंधी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालिया टिप्पणी को लेकर ढाका ने राजनयिक माध्यमों से भारत को अपनी नाखुशी अवगत कराया है और कहा कि उनकी टिप्पणियों से ‘‘भ्रम’’ पैदा हो सकता है और लोग ‘‘गुमराह’’ हो सकते हैं। समाचारएजेंसी ‘यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश’ ने मंगलवार को एक खबर में कहा कि बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने राजनयिक माध्यम से भारत सरकार से संपर्क किया है और कहा कि बनर्जी की टिप्पणी से लोगों में भ्रम पैदा हो सकता है। विदेश मंत्री हसन महमूद ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पूरे सम्मान के साथ मै कहना चाहूंगा कि उनके साथ हमारे बेहद अच्छे संबंध हैं। हमारे बीच गहरे संबंध हैं, लेकिन उनकी टिप्पणियों से कुछ हद तक भ्रम की स्थिति पैदा हुई है और इससे लोग गुमराह हो सकते हैं। हमने इस मुद्दे पर भारत सरकार को एक पत्र लिखा है।’’
JUL 25, 2024 05:38 IST
अमेरिकी संसद में नेतन्याहू के संबोधन का कई सांसदों ने बहिष्कार किया
अमेरिकी संसद में बुधवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संबोधन का कुछ शीर्ष सांसदों ने बहिष्कार किया। वहीं, हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए देश की राजधानी वाशिंगटन की ओर मार्च किया। नेतन्याहू ने अपने संबोधन के दौरान गाजा में जारी युद्ध का बचाव किया और अमेरिकी प्रदर्शनकारियों की निंदा की। उन्होंने नौ महीने से जारी युद्ध में “पूर्ण विजय” होने तक इसे जारी रखने का संकल्प लिया। नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ जंग में अमेरिका की ओर से दी जा रही मदद को बढ़ाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, “अमेरिका और इजराइल को एक दूसरे के साथ खड़ा होना चाहिए। जब हम एक साथ खड़े होते हैं तब सचमुच कुछ बड़ा होता है: हम जीतते हैं, वे हारते हैं।”
JUL 25, 2024 05:37 IST
कोलकाता मेट्रो ट्रेन के आगे एक व्यक्ति कूद गया, सेवाएं बाधित
कोलकाता मेट्रो की उत्तर-दक्षिण लाइन पर बुधवार शाम एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कथित तौर पर छलांग लगा दी जिससे मेट्रो परिचालन बाधित हो गया। एक बयान में यह जानकारी दी।
यह घटना कालीघाट स्टेशन पर रात करीब नौ बजकर 13 मिनट पर हुई। बयान में कहा गया है कि दक्षिणेश्वर से न्यू गरिया तक डाउन लाइन पर मेट्रो परिचालन रात 10 बजकर नौ बजे तक बाधित रहीं और ट्रेन के आगे कूदने वाले व्यक्ति को बचा लिया गया।
यह घटना कालीघाट स्टेशन पर रात करीब नौ बजकर 13 मिनट पर हुई। बयान में कहा गया है कि दक्षिणेश्वर से न्यू गरिया तक डाउन लाइन पर मेट्रो परिचालन रात 10 बजकर नौ बजे तक बाधित रहीं और ट्रेन के आगे कूदने वाले व्यक्ति को बचा लिया गया।
JUL 25, 2024 05:37 IST
इरादा मुझे, मेरे परिवार के सदस्यों की जान लेना था: आरोपपत्र में सलमान खान का बयान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने पुलिस को बताया है कि उनका मानना है कि इस साल अप्रैल में उनके आवास पर गोलीबारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने की थी और इरादा उन्हें तथा उनके परिवार के सदस्यों की जान लेना था। अभिनेता खान का बयान घटना के सिलसिले में मुंबई पुलिस द्वारा यहां एक अदालत में दाखिल आरोपपत्र का हिस्सा है। खान ने पुलिस को बताया कि 14 अप्रैल की सुबह जब वह गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित अपने आवास में सो रहे थे, तब उन्होंने पटाखा फूटने जैसी कुछ आवाज सुनी। उन्होंने कहा कि उनके पुलिस अंगरक्षक ने सुबह करीब 4.55 बजे बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने पहली मंजिल की बालकनी पर गोली चलाई है। खान ने कहा कि पहले भी उन्हें और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। उन्होंने कहा कि उनके अंगरक्षक ने बांद्रा पुलिस थाने में गोलीबारी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। बयान में कहा गया कि अभिनेता को बाद में पता चला कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से हमले की जिम्मेदारी ली है।
JUL 25, 2024 05:35 IST
मुंबई में आपराधिक रिकॉर्ड वाले 52 वर्षीय व्यक्ति की हत्या
मुंबई के वर्ली इलाके में एक स्पा सेंटर के अंदर दो अज्ञात व्यक्तियों ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले 52 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान गुरु वाघमारे के रूप में हुई है, जो पुलिस का मुखबिर और सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता होने का दावा करता था। अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ दुष्कर्म और जबरन वसूली समेत कई मामले दर्ज हैं। विले पार्ले का निवासी वाघमारे नियमित रूप से वर्ली नाका स्थित स्पा में जाता था और वहां काम करने वाले लोग उसे जानते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वाघमारे मंगलवार शाम को स्पा में गया तो उसकी 21 वर्षीय महिला मित्र और तीन पुरुष मित्रों ने जन्मदिन की पार्टी के लिए कहा, क्योंकि 17 जुलाई को उसका जन्मदिन था।