महाराष्ट्र में आज स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग, 264 नगर पंचायत और नगर परिषदों के लिए हो रहा मतदान, अब मतगणना 21 दिसंबर को

यह चुनाव मुख्य रूप से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच होगा, जिसमें कुछ स्थानों पर सहयोगियों के बीच दोस्ताना मुकाबला भी होगा।

Maharashtra Local Body Polls 2025: महाराष्ट्र में आज बहुप्रतीक्षित स्थानीय निकाय चुनावों का पहला चरण हो रहा है। 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान जारी है। विधानसभा चुनावों के एक साल बाद यह चुनावी जंग दोस्ताना मुकाबलों, गठबंधन में तनाव और कानूनी पेचीदगियों के बीच हो रही है। बहुस्तरीय ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण में लगभग एक करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। ये चुनाव 31 जनवरी तक संपन्न होने हैं।

voting

महाराष्ट्र में स्थानीय चुनाव (PTI)

6042 सीटों और 264 परिषद अध्यक्षों के पदों के लिए मतदान

ईवीएम के माध्यम से मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू हो गया है और शाम 5:30 बजे समाप्त होगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में होने वाले चुनावों में 6,042 सीटों और 264 परिषद अध्यक्षों के पदों के लिए मतदान होना है। यह चुनाव मुख्य रूप से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच होगा, जिसमें कुछ स्थानों पर सहयोगियों के बीच दोस्ताना मुकाबला भी होगा। 24 स्थानीय निकायों के लिए चुनाव, जो पहले 2 दिसंबर को होने थे, नामांकन पत्रों की जांच के बाद रिटर्निंग अधिकारियों के निर्णयों के खिलाफ दायर न्यायिक अपीलों के मद्देनजर 20 दिसंबर तक स्थगित कर दिए गए थे।

End of Feed