महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत; गदगद हुए फडणवीस, शिंदे बोले- यह निगम चुनावों का 'ट्रेलर'

Maharashtra Local Body Polls: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में ‘महायुति’ की सफलता भाजपा संगठन और सरकार के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा एक बार फिर चुनाव में "सबसे बड़ी" पार्टी बनकर उभरी है।

Maharashtra Local Body Polls: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में ‘महायुति’ की सफलता भाजपा संगठन और सरकार के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा, “यह संगठन और सरकार दोनों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। हमने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा। मैंने सकारात्मक विकास एजेंडे पर आधारित अभियान का नेतृत्व किया और मैंने कभी किसी राजनीतिक नेता या पार्टी की आलोचना नहीं की।”

Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फोटो साभार: @Dev_Fadnavis)

फडणवीस ने कहा कि उन्होंने विकास एजेंडा, अब तक किए गए कार्यों और भविष्य की योजनाओं के आधार पर वोट मांगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा एक बार फिर चुनाव में "सबसे बड़ी" पार्टी बनकर उभरी है। महाराष्ट्र की 286 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सदस्यों के पदों के लिए हुए चुनावों की मतगणना रविवार सुबह 10 बजे शुरू हुई। शुरुआती रुझानों में भाजपा, अजित पवार की राकांपा और शिंदे की शिवसेना के ‘महायुति’ गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है।

End of Feed