महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए महाराष्ट्र की बड़ी पहल, शुरू किया देश का पहला मीनोपॉज क्लीनिक

मीनोपॉज को एक संवेदनशील और अक्सर उपेक्षित अवस्था माना जाता है, जिसमें महिलाओं को शारीरिक परिवर्तन, मानसिक तनाव, हार्मोनल असंतुलन, हड्डियों से संबंधित समस्याएं, नींद संबंधी विकार और अवसाद का सामना करना पड़ता है।

Country's First Menopause Clinics: महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी अस्पतालों और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में देश के पहले विशेष मीनोपॉज क्लीनिक (menopause clinics) स्थापित किए हैं, ताकि जीवन के इस महत्वपूर्ण चरण में महिलाओं की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा किया जा सके। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन क्लीनिकों में विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, हड्डियों, हृदय और हार्मोनल स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ दवाएं और मार्गदर्शन एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।

Maharashtra news

महाराष्ट्र सरकार की पहल (Canva AI)

मीनोपॉज में महिलाओं को कई दिक्कतें

मीनोपॉज को एक संवेदनशील और अक्सर उपेक्षित अवस्था माना जाता है, जिसमें महिलाओं को शारीरिक परिवर्तन, मानसिक तनाव, हार्मोनल असंतुलन, हड्डियों से संबंधित समस्याएं, नींद संबंधी विकार और अवसाद का सामना करना पड़ता है। इस लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता को पहचानते हुए, राज्य सरकार ने विशेष रूप से महिलाओं के लिए मीनोपॉज क्लीनिक शुरू करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

End of Feed