महाराष्ट्र के गढ़चिरौली ने नक्सलियों का एनकाउंटर, मारे गए 3 माओवादी; एक जवान शहीद

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में C-60 कमांडो ने एक नक्सल ऑपरेशन के दौरान तीन माओवादियों को मार गिराया है। साथ ही नक्सल कैंप को ध्वस्त कर दिया है। इस ऑपरेशन के दौरान एक जवान शहीद और एक जवान घायल हो गए हैं।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सली और पुलिस की बीच बड़ा एनकाउंटर हुआ है। इस एनकाउंटर में तीन नक्सली मारे गए हैं। नक्सल ऑपरेशन के दौरान एक जवान भी शहीद हो गया है। अब तक कुल तीन माओवादी शव (दो पुरुष और एक महिला) बरामद हुए हैं, साथ ही एक AK-47 और एक SLR भी जब्त की गई है। तीनों माओवादियों की पहचान अभी स्थापित नहीं हो पाई है।

maharashtra naxal operation

महाराष्ट्र में मारे गए तीन नक्सली (प्रतीकात्मक फोटो- PTI)

End of Feed