'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना...'उद्धव और राज ठाकरे के बीच सुलह की चर्चाओं पर क्या बोले सीएम फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस फडणवीस ने मीडिया से कहा कि जब एक बार दोनों अपना फैसला ले लेंगे तब हम इस पर कोई प्रतिक्रिया देंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को शिवसेना (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ( MNS) नेता राज ठाकरे के बीच संभावित सुलह की मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया । फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, 'मुझे 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना' बनने में कोई रुचि नहीं है। ये दो पार्टियां हैं, दो भाई हैं - यह उन पर निर्भर है कि वे अपनी कार्रवाई का तरीका तय करें। एक बार जब वे अपना निर्णय ले लेंगे, तो हम जवाब देंगे।'

Uddhav Raj Thackeray

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

उन्होंने कहा, 'तब तक मीडिया को अटकलों का बाजार गर्म रखने दीजिए। मैं इस पर प्रतिक्रिया क्यों दूं? एक बात मैं स्पष्ट रूप से देख सकता हूं: हालांकि हम नहीं जानते कि उनके बीच कितनी वास्तविक बातचीत हो रही है, लेकिन मीडिया में निश्चित रूप से बहुत सारी बातें हो रही हैं। इसलिए फिलहाल मैं कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा।'

End of Feed