Maharashtra Monsoon Session: महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र में बुधवार की कार्यवाही के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई अचरज में पड़ गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बातों-बातों में अपने पुराने साथी और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को साथ आने का न्योता दे दिया। उनका अंदाज-ए-बयां देख हर कोई चौंक गया।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (बाएं) और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (दाएं)
फडणवीस ने क्या कुछ कहा?
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 2029 तक हमारे विपक्ष में जाने की कोई गुंजाइश नहीं है, लेकिन आप यहां आ सकते हैं और हम कुछ-न-कुछ हल निकाल सकते हैं। आइये, अलग तरह से बात करते हैं। मुख्यमंत्री ने उद्धव ठाकरे को यह ऑफर ऐसे समय पर दिया है जब सार्वजनिक जीवन में दोनों भाई- उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ एक मंच पर आए और इसको लेकर चौतरफा चर्चाएं हो रही हैं।
चुनाव साथ लड़ने की संभावना
राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चाएं हैं कि शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) एक साथ स्थानीय निकाय चुनाव लड़ सकते हैं और ऐसे समय पर देवेंद्र फडणवीस का उद्धव ठाकरे को विधानसभा में खुले आम ऑफर देना महज संयोग नहीं, प्रयोग हो सकता है।
शिवसेना ने रिपब्लिकन सेना के साथ किया गठबंधन
देवेंद्र फडणवीस सरकार में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता वाली शिवसेना ने स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के पोते आनंदराज आंबेडकर के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन सेना के साथ गठबंधन किया। शिंदे ने कहा कि हमें आगामी चुनाव के लिए आनंदराज आंबेडकर और रिपब्लिकन सेना के साथ हाथ मिलाने पर गर्व है। यह साझेदारी साझा मूल्यों और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता पर आधारित है। हम साथ मिलकर समावेशी विकास और हाशिए पर पड़े लोगों की मुखर आवाज सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।
