Ahmednagar fire: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की एक चीनी फैक्ट्री में भीषण आग लगने की सूचना है। यह आग फैक्ट्री की डिस्टिलरी यूनिट में लगी है। मौके पर 10 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है।
70 से 80 लोग फंसे
यह आग अहमदनगर के शेवगाव में गंगामाई शुगर मिल की डिस्टिलरी यूनिट में लगी है। आग लगते ही यहां जोरदार धमाका भी सुना गया है। बताया जा रहा है कि 70-80 लोग अंदर फंसे हुए हैं।
बचाव कार्य जारी
फैक्ट्री में आग लगते ही मजदूर जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। आग लगने की घटना की सूचना तुरंत ही दमकल विभाग से लेकर और संबंधित विभागों को दी गई। जिसके बाद दमकल विभाग के कर्मचारी दल बल के साथ पहुंच गए हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।
आ रही मुश्किलें
मौके पर एक मेडिकल टीम भी एंबुलेंस के साथ पहुंची है, ताकि घायलों को समय रहते इलाज मिल सके। हालांकि लगातार हो रहे धमाकों से आग विकराल रूप ले रही है और दमकल कर्मियों को आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई घायल
आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी लग गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में छह लोग घायल हो गए हैं, इनकी संख्या बढ़ भी सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
