Mahakumbh Special Train: महाकुम्भ में 13,000 ट्रेनें चलाएगा रेलवे, 3000 होंगी महाकुंभ स्पेशल

Mahakumbh Special Train: महाकुंभ के लिए प्रयागराज के हर स्टेशन पर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है और इन सारे कंट्रोल रूम का मास्टर कंट्रोल रूम प्रयागराज स्टेशन पर बनाया गया है जहां सभी स्टेशन के लाइव फीड मिलेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • महाकुंभ के लिए रेलवे की तैयारी
  • चलाएगी कई विशेष ट्रेनें
  • रेलवे स्टेशनों का रेल मंत्री ने किया निरीक्षण

Mahakumbh Special Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव महाकुम्भ 2025 के लिए रेलवे की तैयारियों का जायजा लेने वाराणसी से रेल मार्ग से प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने रविवार को यहां कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे 3,000 विशेष और 10,000 नियमित ट्रेनों सहित करीब 13,000 ट्रेनें चलाएगा और करीब डेढ़ से दो करोड़ यात्रियों को ट्रेन यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

End of Feed