नोएडा

नोएडा-ग्रेटर नोएडा से कुंभ मेले के लिए 24 घंटे मिलेंगी बसें, आप तो बस स्नान की तैयारी करो

Mahakumbh: जनवरी माह में प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ मेले के लिए अब नोएडा- ग्रेटर नोएडा डिपो से 24 घंटे रोडवेज की बसें मिलेंगी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से श्रद्धालुओं के लिए अधिक से अधिक बसें चलाई जाएंगी। बता दे कि कुंभ मेला 12 साल में एक बार आयोजित किया जाता है। जो इस बार प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा है-

Image

नोएडा-ग्रेटर नोएडा से कुंभ मेले के लिए 24 घंटे मिलेंगी बसें

Photo : PTI

Mahakumbh: प्रयागराज में जनवरी में कुंभ मेले की शुरुआत होने जा रही है। इस मौके पर कुंभ मेले के दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से 24 घंटे रोडवेज की बसें मिलेंगी। इन दोनों डिपो से लखनऊ के लिए ज्यादा से ज्यादा बस सेवाएं चलाई जाएंगी। वहीं, नोएडा के रास्ते दूसरे डिपो की बसें भी प्रयागराज के लिए निकलेंगी। हालांकि, अभी डिपो की एक भी बस प्रयागराज के लिए नोएडा से नहीं मिलती है। ऐसे में लोगों को नोएडा और ग्रेटन नोएडा से ये बस सेवाएं मिल सकेंगी।

नोएडा- ग्रेटर नोएडा से मिलेंगी बसें

बता दे कि कुंभ मेला 12 साल में एक बार आयोजित किया जाता है। जो इस बार कुंभ मेला प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा है। इस बार यह मेला 13 जनवरी 2025 से शुरू होगा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन समाप्त हो जाएगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से श्रद्धालुओं के लिए अधिक से अधिक बसें चलाई जाएंगी। डिपो की अपनी बसें प्रयागराज के लिए सीधे नहीं भेजी जा सकती हैं। यही वजह है कि सभी बसों को सीएनजी चलित होना है। ऐसे में अगर रास्ते में सीएनजी नहीं मिला तो बसें कहीं भी रुक सकती हैं। जिससे यात्रियों को दिक्कत हो सकती है।

13 जनवरी से शुरु होगा कुंभ मेला

इस वजह से प्रयागराज तक के लिए बसें चलाना संभव नहीं है। आगे उनका कहना है कि लखनऊ तक ज्यादा से ज्यादा बसें भेजी जाएंगी, जहां से यात्री प्रयागराज तक जा सकेंगे। वहीं मेला समाप्त होने तक डिपो से 24 घंटे बसें जलाई जाएंगी। इसके साथ ही पूछताछ के लिए अलग से काउंटर बनाया जाएगा, जिससे यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाया जा सके।इस दौरान गाजियाबाद बस अड्डे से चलने वाली प्रयागराज की कई बस नोएडा होकर चलेंगी। ऐसे में लोग सीधे भी प्रयागराज बस से पहुंच सकेंगे।

पहले भी चलाई जाती थी प्रयागराज के लिए बसें

बता दें कि प्रयागराज के लिए सात साल पहले बस चलाई जाती थी। 7 साल पहले नोएडा डिपो से एक वातानुकूलित बस प्रयागराज के लिए चलती थी। जिसे बाद में बंद कर दिया। निजी ऑपरेटर ने घाटे का हवाला देते हुए बस की सुविधा को बंद कर दिया था। हालांकि, इसे लेकर रोडवेज ने घाटे की बात को नकार दिया था। प्रयागराज की सेवा बंद हो चुकी नोएडा डिपो से करीब एक साल पहले प्रयागराज के लिए एक साधारण बस चलाई गई थी। कुछ दिन बाद बस की सेवा को बंद कर दिया गया था।

इस कारण बंद कर दी गई थी बस सेवाएं

अधिकारियों का इसे लेकर कहना था कि यात्री न मिलने के कारण बस सेवा को बंद किया गया था। वहीं, कुछ साल पहले गाजियाबाद की एक वॉल्वो बस वाराणसी के लिए नोएडा डिपो होकर निकलती थी। जो प्रयागराज होकर वाराणसी जाती थी। इसे भी यात्री न मिलने और बस के घाटे में चलने के कारण बंद कर दिया गया था।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!