महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाला: अब ED ने मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को किया गिरफ्तार, 19 नवंबर तक मिली रिमांड

ED के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर और उसका साथी रवि उप्पल दुबई में बैठकर महादेव ऑनलाइन बुक के नाम से कई ऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइट चला रहे थे। इनका नेटवर्क भारत और UAE में फैला हुआ था।

Mahadev betting app case: महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर और सह-मालिक सौरभ चंद्राकर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब तीन साल तक उसका पीछा करने के बाद ED उसे भारत वापस लाने में कामयाब हुई है। रायपुर की स्पेशल PMLA कोर्ट ने सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक यानी सात दिन की ED कस्टडी में भेज दिया है। इस मामले में भारत वापस लाया गया वह सिंडिकेट का पहला प्रमोटर है।

saurabh chandrakar

सौरभ चंद्राकर को ईडी ने किया अरेस्ट

ED के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर और उसका साथी रवि उप्पल दुबई में बैठकर महादेव ऑनलाइन बुक के नाम से कई ऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइट चला रहे थे। इनका नेटवर्क भारत और UAE में फैला हुआ था। सट्टेबाजी का कारोबार फ्रेंचाइजी के जरिए चलाया जाता था, जिन्हें 'बेटिंग पैनल' दिए जाते थे। इस पूरे नेटवर्क में सट्टा लगाने वाले लोगों का पैसा दूसरे लोगों के नाम पर खोले गए बैंक खातों में जमा कराया जाता था। इसके बाद हवाला के जरिए रकम विदेश भेजी जाती थी। ED ने 20 अक्टूबर 2023 को कोर्ट में दाखिल अपनी शिकायत में अनुमान लगाया था कि इस सिंडिकेट की हर महीने की कमाई करीब 450 करोड़ रुपये थी।

End of Feed