मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश के बीच जहां कई जगह नदियों का जल स्तर बढ़ा हुआ है, वहीं ऐसी स्थिति में कुछ स्कूली छात्रों को अपनी जान जोखिम में रख स्कूल जाना पड़ा। स्कूल का पेपर न छूटे इसलिए वे बच्चे उफनती नदी को पैदल पार कर के आगे बढ़े।
बच्चों के उफनती नदी पार करने से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है, जो कि तेजी से वायरल होने लगा। हालांकि, अच्छी बात यह है कि इस घटना में फिलहाल किसी के चोटिल या हताहत होने की खबर नहीं है। देखें, पूरा वीडियोः
यह वीडियो #MP के #Ratlam का है। बेमौसम बारिश के बीच वहां बच्चों ने उफनती नदी सिर्फ इसलिए पार की, ताकि उनका पेपर न… t.co/WaRHhpggFf
— ANI (@ANI) Oct 9, 2022
25 सेकेंड्स की इस क्लिप में स्कूल ड्रेस में कुछ बच्चियां और बच्चे लोगों के हाथ पकड़कर उफनती नदी पार करते नजर आए। वे इस दौरान आहिस्ता-आहिस्ता कदम संभाल कर आगे बढ़ रहे थे। वे सब पानी में जिस जगह थे, उससे कुछ ही दूर तेज बहाव और उफनती लहरें थीं। उन्होंने अपनी पैजामे-पतलूनें नीचे से मोड़ रखी थीं और जूते हाथ में ले रखे थे।
यह पूरा मामला रतलाम का है। दरअसल, वहां के सिखेड़ी गांव में नदी के ऊपर जो पुल बना है, वहां थोड़ा सा पानी गिरने के बाद घुटनों तक जलजमाव की स्थिति पनप जाती है। पूर्व के सालों में तो इसी वजह से स्कूल की छुट्टी की जा चुकी है।
चूंकि, इस बार बात एग्जाम की थी, लिहाजा बच्चे पेपर छूट जाने के डर से अपनी जान जोखिम में रखकर आगे बढ़े और स्कूल पहुंचे। बताया गया कि गांव में आठवीं कक्षा के बाद स्कूल नहीं है। बड़ी क्लास के लिए दूसरे गांव में बच्चों को जाना पड़ता है।
