Madhya Pradesh: 'लाड़ली बहना योजना' के दो साल पूरे, सवा करोड़ बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1551 करोड़ 89 लाख रुपए की राशि का अंतरण किया।

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के गरीब, किसानों (अन्नदाता), युवाओं और नारी कल्याण के लिए संकल्पित है। भगवान श्रीराम की संस्कृति को मानते हुए सरकार अपने सभी वचन (संकल्प) पूर्ण कर रही है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के दो साल पूरे हो गए हैं।

Ladli Behna Yojana

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना

गुरुवार को प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को योजना की 24वीं किश्त जारी की गई है। हर महीने बहनों को 1250 रुपए राशि भेजकर हर माह रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हमारे देश में नारियों के सम्मान की परंपरा अनादि काल से है। हमने जो वादा बहनों से किया था, उसे लगातार निभा रहे हैं। हम भगवान श्रीराम की संस्कृति को मानने वाले हैं, जो वचन देते हैं, उसे प्राण देकर भी निभाते हैं। लाड़ली बहना को सम्मान देकर पूरा प्रदेश गौरवान्वित होता है। प्रदेश की लाड़ली बहनों को अब तक 28 हजार करोड़ से अधिक का लाभ मिल चुका है।

End of Feed