'श्रीमान बंटाधार' और 'करप्शन नाथ'..., कांग्रेस पर कुछ ऐसे तीखे हमले कर गए अमित शाह

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 30, 2023, 06:51 PM IST

Amit Shah in Indore: भाजपा ने राज्य में 2003 के विधानसभा चुनाव के दौरान उमा भारती की अगुवाई वाले प्रचार अभियान में तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ श्रीमान बंटाधार शब्द का इस्तेमाल किया था, जबकि पिछले महीने राज्य में अज्ञात लोगों द्वारा लगाए गए पोस्टरों पर कमलनाथ की तस्वीर के साथ करप्शन नाथ के संबोधन का उपयोग किया गया था।

Amit Shah in Indore: मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस की तरफ से एक-दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। रविवार को इंदौर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा के चुनाव अभियान की बिगुल फूंक दी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे रिकॉर्ड बहुमत की सरकार बनाने के लिए मैदान में उतर जाएं।

Amit Shah

अमित शाह

इस दौरान शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 'श्रीमान बंटाधार' और 'करप्शन नाथ' जैसे संबोधनों का बार-बार इस्तेमाल करके मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के खिलाफ भाजपा के चुनाव प्रचार की रणनीति की स्पष्ट झलक भी पेश की। शाह ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार डबल इंजन सरकार के तौर पर प्रदेश को देश का नम्बर-एक राज्य बनाएगी। अमित शाह यहां भाजपा के विजय संकल्प सम्मेलन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

End of Feed