संवर गई अयोध्या, लग्जरी होटल, आधुनिक एयरपोर्ट, शानदार सड़कें...सब कुछ बदल गया

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 20, 2024, 10:14 AM IST

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर उद्घाटन से पहले पवित्र शहर अयोध्या अब सजी-धजी इमारतों, चौड़ी सड़कों, लक्जरी होटलों, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आबाद हो गया है।

Ayodhya Ram Mandir: रामनगरी अयोध्या 22 जनवरी को राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरी तरह से तैयार है। भव्य मंदिर के उद्घाटन और पर्यटन में उछाल के बीच सरयू नदी के तट पर स्थित यह शहर बड़े पैमाने पर बदलाव के दौर से गुजर रहा है। अयोध्या को आध्यात्मिक केंद्र के रूप में नहीं बल्कि प्रमुख आर्थिक केंद्र के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। पवित्र शहर अयोध्या अब सजी-धजी इमारतों, चौड़ी सड़कों, लक्जरी होटलों, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आबाद हो गया है। राम मंदिर के उद्घाटन के लिए सिर्फ दो दिन बाकी हैं, आइए जानते हैं कि अयोध्या कैसे बदल रही है।

Ayodhya Ram Mandir

अयोध्या का हुआ कायाकल्प

लक्जरी होटल

अयोध्या को अब स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है, सैकड़ों नई परियोजनाओं के साथ यह शहर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। होटल व्यवसायी शहर में आ रहे हैं, अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने पहले ही बड़े और छोटे 35 नए होटलों के लिए आवेदनों को मंजूरी दे दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, अयोध्या में भारत का पहला सात सितारा लक्जरी होटल बनेगा जिसमें केवल शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा। शहर के 110 छोटे-बड़े होटल व्यवसायियों ने रुचि दिखाई है।

End of Feed