SHANTI Bill: लोकसभा में परमाणु ऊर्जा से जुड़ा शांति बिल पास, विपक्ष ने किया विरोध और वॉकआउट

लोकसभा ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी भागीदारी की अनुमति देने के प्रावधान वाले विधेयक को विपक्ष के विरोध के बीच बुधवार को मंजूरी प्रदान की। सरकार ने ‘भारत के रुपांतरण के लिए नाभिकीय ऊर्जा का संधारणीय दोहन और अभिवर्द्धन (SHANTI) विधेयक, 2025’ को ऐतिहासिक करार दिया है, तो विपक्ष ने आरोप लगाया कि इसमें आपूर्तिकर्ता के उत्तरदायित्व का प्रावधान नहीं है और यह संवेदनशील क्षेत्र में निजी कॉरपोरेट समूहों के लिए रास्ता खोलने वाला है।

लोकसभा ने ‘भारत के रुपांतरण के लिए नाभिकीय ऊर्जा का संधारणीय दोहन और अभिवर्द्धन (SHANTI) विधेयक, 2025’ को मंजूरी दे दी। परमाणु ऊर्जा से जुड़ा सतत परमाणु ऊर्जा दोहन एवं विकास, परिवर्तनकारी भारत शांति बिल ध्वनिमत से पास हो गया। विपक्ष ने इसका तीखा विरोध और अंत में सदन से वॉकआउट भी किया। सरकार ने इसे संसदीय समिति को भेजने की सिफारिश को नामंजूर कर दिया। विपक्षी सांसदों ने बुधवार को सरकार द्वारा पेश किए गए परमाणु ऊर्जा विधेयक को व्यापक विचार-विमर्श के लिए संसदीय समिति को भेजने की पुरजोर वकालत की, जबकि सत्ताधारी गठबंधन के सदस्यों ने इस विधेयक का पूरी तरह समर्थन करते हुए कहा कि यह देश को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

Lok sabha

लोकसभा में SHANTI बिल पास (PTI)

सरकार ने SHANTI विधेयक, 2025 के ऐतिहासिक करार दिया

लोकसभा ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी भागीदारी की अनुमति देने के प्रावधान वाले विधेयक को विपक्ष के विरोध के बीच बुधवार को मंजूरी प्रदान की। सरकार ने ‘भारत के रुपांतरण के लिए नाभिकीय ऊर्जा का संधारणीय दोहन और अभिवर्द्धन (SHANTI) विधेयक, 2025’ को ऐतिहासिक करार दिया है, तो विपक्ष ने आरोप लगाया कि इसमें आपूर्तिकर्ता के उत्तरदायित्व का प्रावधान नहीं है और यह संवेदनशील क्षेत्र में निजी कॉरपोरेट समूहों के लिए रास्ता खोलने वाला है। परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा विधेयक पर चर्चा का जवाब दिए जाने के बाद सदन ने विपक्ष के संशोधनों को खारिज करते हुए इसे ध्वनिमत से स्वीकृति दे दी। चर्चा का जवाब देते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस विधेयक में कुछ ऐसे प्रावधान हैं, जो पहले भी थे, लेकिन सत्तापक्ष का विरोध करने के चक्कर में विपक्षी सदस्य अपने समय के प्रावधानों का विरोध कर देते हैं।

End of Feed