LPG Price Hike: रसोई गैस के दामों में भारी उछाल, दिल्ली में 900 के पार हुआ घरेलू सिलेंडर! सरकार ने कहा- 'सप्लाई की कमी नहीं'

भारत में 7 मार्च 2026 यानी शनिवार से से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा हो गया है। पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक कीमतों में तेजी के बीच तेल कंपनियों ने यह फैसला लिया है। इसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ने वाला है।

LPG price Hike: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट की तपिश अब सीधे भारतीय रसोइयों तक पहुंच गई है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार, 7 मार्च से घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले ने न केवल आम आदमी का बजट बिगाड़ा है, बल्कि होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं।

LPG Price Hike latest news

देश भर में सिलेंडर के बढ़े दाम (सांकेतिक चित्र: ANI)

घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 'धमाका'

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट के अनुसार, बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये का इजाफा किया गया है। दिल्ली में अब यह सिलेंडर 913 रुपये का मिलेगा, जो पहले 853 रुपये था। वहीं, व्यवसायिक इस्तेमाल वाले 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 114.5 रुपये बढ़ा दिए गए हैं, जिससे दिल्ली में इसकी कीमत अब 1,883 रुपये हो गई है।

End of Feed