महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर का मुद्दा फिर गरमाया, अबू आजमी की अगुवाई में नेताओं ने अजित पवार से मुलाकात की

Maharashtra: मुंबई में मस्जिदों के ऊपर लगे लाउडस्पीकर को हटाने की कार्रवाई के बाद समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी भड़क गए हैं। समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सभी नियम और कानून सिर्फ मुसलमानों के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमने अपनी बात उपमुख्यमंत्री अजित पवार के सामने रखी है।

Maharashtra News: महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर के मुद्दे पर राजनीति फिर से गरमाने लगी है। मुंबई में मस्जिदों के ऊपर लगे लाउडस्पीकर को हटाने की कार्रवाई के बाद समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी भड़क गए हैं। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री को अवगत कराया है। उपमुख्यमंत्री को भी इस मुद्दे से अवगत कराया है। अब ये लोग क्या करेंगे पता नहीं, लेकिन हम इस मुद्दे पर ज्यादा बवाल नहीं करना चाहते हैं।

Abu Azmi

लाउडस्पीकर के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने अजित पवार से की मुलाकात

महाराष्ट्र में मस्जिदों पर लाउडस्पीकर के मुद्दे को लेकर मुस्लिम समुदाय का आरोप है कि उनके मौलाना और इमामों को पुलिस की तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अबू आजमी और एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान समेत मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात की है।

End of Feed