लोकसभा में गैस की स्थिति पर चर्चा से उठा राजनीतिक तूफान, राहुल गांधी की टिप्पणी हटाई गई

लोकसभा में गैस की स्थिति पर चर्चा के दौरान गुरुवार को अचानक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चर्चा के दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी पर एप्सटीन और जॉर्ज सोरोस से जुड़े आरोपों का जिक्र किया, जिसके बाद सदन में तीखी नोकझोंक और हंगामा शुरू हो गया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे संसद की कार्यवाही से हटाने के निर्देश दिए। स्पीकर ने साफ कहा कि सदन की कार्यवाही नियम और प्रक्रियाओं के अनुसार चलेगी और बिना नोटिस के किसी अन्य मुद्दे को उठाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

Loksabha

लोकसभा (फाइल फोटो)

दरअसल, राहुल गांधी ने देश में गैस की स्थिति और एलपीजी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए नोटिस दिया था। लेकिन जब उन्हें बोलने का मौका मिला तो उन्होंने एलपीजी और ऊर्जा संकट के बजाय केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से जुड़े आरोपों का जिक्र करना शुरू कर दिया। इस पर स्पीकर ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए कहा कि जिस विषय पर नोटिस दिया गया है, उसी पर चर्चा की जानी चाहिए।

End of Feed