इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर फंसा पेंच, कांग्रेस ने यूपी-बिहार में इन सीटों पर ठोकी दावेदारी

Lok Sabha Election 2024: सीट शेयरिंग पर सामंजस्य बनाने की जिम्मेदारी कांग्रेस को दी गई है। कांग्रेस ने राज्यों के नेताओं के साथ चर्चा के बाद सीटों की एक संभावित लिस्ट तैयार कर ली है।

INDIA Bloc Seat Sharing: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गठबंधनों में गहमागहमी तेज हो गई है और सीटों के बंटवारे पर मंथन शुरू हो गया है। पिछले महीने नई दिल्ली में आयोजित विपक्षी इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान फैसला लिया गया कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे की बातचीत को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाना चाहिए। तृणमूल कांग्रेस ने 31 दिसंबर, 2023 तक सीट-बंटवारे के विवरण को अंतिम रूप देने की मांग की थी। समय सीमा बीत चुकी है। गठबंधन अभी भी सीट-बंटवारे पर आम सहमति पर नहीं पहुंच पाया है।

Kharge, Sonia

इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर पेंच

सीट शेयरिंग पर बातचीत की जिम्मेदारी कांग्रेस को मिली

सीट शेयरिंग पर सामंजस्य बनाने की जिम्मेदारी कांग्रेस को दी गई है। कांग्रेस ने राज्यों के नेताओं के साथ चर्चा के बाद सीटों की एक संभावित लिस्ट तैयार कर ली है। कांग्रेस को लगता है कि लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दे हावी रहेंगे इसलिए बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में उसकी भूमिका अग्रणी होगी। राहुल गांधी ने गठबंधन के नेताओं को आश्वासन दिया था कि सीट शेयरिंग पर पार्टी एक उदार रवैया अपनाएगी। लेकिन कांग्रेस ने जो लिस्ट तैयारी की है उसके मुताबिक, हिंदी भाषी राज्यों में समझौते के मूड में नहीं दिख रही है।

End of Feed