मानसून सत्र का तीसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ा, SIR, ऑपरेशन सिंदूर-पहलगाम आतंकी हमले पर विपक्ष आक्रामक

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि हिंदुस्तान में चुनाव चोरी किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर ‘इंडिया’ गठबंधन चुप नहीं बैठेगा और संसद से सड़क तक लड़ाई लड़ेगा। राहुल गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘ये सिर्फ बिहार की बात नहीं है।

Mansoon Session: मानसून सत्र का तीसरा दिन भी विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया। बिहार में एसआईआर, पहलगाम आतंकवादी हमले, ऑपरेशन सिंदूर, भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों को लेकर विपक्ष ने बुधवार को संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा किया जिसके बाद दोनों सदनों लोकसभा एवं राज्यसभा की कार्यवाही 24 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई। दोनों सदनों की कार्यवाही गुरुवार को 11 बजे शुरू होगी।

sansad

विपक्ष के हंगामे के चलते बुधवार को भी संसद में कामकाज नहीं हुआ। तस्वीर-ANI

संसद से सड़क तक लड़ाई लड़ेंगे-राहुल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि हिंदुस्तान में चुनाव चोरी किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर ‘इंडिया’ गठबंधन चुप नहीं बैठेगा और संसद से सड़क तक लड़ाई लड़ेगा। राहुल गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘ये सिर्फ बिहार की बात नहीं है। महाराष्ट्र में भी चोरी की। हमने चुनाव आयोग से मतदाता सूची मांगी, वीडियो मांगे, लेकिन उन्होंने हमें नहीं दिया। सरकार ने वीडियोग्राफी देने का कानून ही बदल दिया। महाराष्ट्र में चुनाव से पहले एक करोड़ नए वोटर जोड़े गए।’

End of Feed