घर से कैश मिलने के मामले में जस्टिस वर्मा दोषी पाए गए, लोकसभा जांच कमेटी की रिपोर्ट

Justice Verma Cash Case: कैश कांड में फंसे दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज यशवंत वर्मा लोकसभा की जांच समिति की रिपोर्ट में दोषी पाए गए हैं। उनपर लगे आरोप सही पाए गए हैं।

Justice Verma Cash Case: घर से कैश मिलने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस यशवंत वर्मा लोकसभा जांच समिति की रिपोर्ट में दोषी पाए गए हैं। जस्टिस यशवंत वर्मा पर लगाए गए तीनों आरोप सही पाए गए हैं। लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने भी जांच समिति की दो खंडों वाली रिपोर्ट लोकसभा के पटल पर रखी। तीन सदस्यीय जांच समिति ने मई में अपनी रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपी थी। बिरला ने 12 अगस्त 2025 को, न्यायमूर्ति वर्मा के दिल्ली स्थित सरकारी आवास से कथित रूप से बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के मामले की जांच के लिए इस समिति का गठन किया था।

justice yashwant verma

जस्टिस यशवंत वर्मा लोकसभा जांच समिति की रिपोर्ट में दोषी पाए गए (फोटो- PTI)

पहला आरोप- अघोषित नकदी

नई दिल्ली स्थित 30, तुगलक क्रेसेंट के आधिकारिक आवासीय परिसर के स्टोररूम से ₹500 के नोटों के रूप में बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने का मामला सामने आया। समिति के अनुसार, जज नकदी की मौजूदगी, उसके स्रोत और स्वामित्व को लेकर कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके। इस आधार पर समिति ने पहले आरोप को सिद्ध माना।

End of Feed