मुझ पर जताए गए भरोसे के लिए सभी का आभार, अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा, निष्पक्षता के साथ निभाऊंगा, संसद में बोले ओम बिरला

स्पीकर ने कहा, मैंने अपने नैतिक कर्तव्य का पालन करते हुए अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिए जाने के साथ ही लोकसभा की कार्यवाही के संचालन से खुद को अलग कर लिया। सदन द्वारा मुझ पर व्यक्त किए गए विश्वास के लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं...

Om Birla: अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज सदन में अपने विचार रखे। उन्होंने सदन की कार्यवाही में निष्पक्षता, अनुशासन का हवाला दिया। ओर बिरला ने कहा, लोकसभा में मुझे हटाने के प्रस्ताव पर 12 घंटे तक चर्चा हुई, जिसमें विपक्ष ने निष्पक्षता पर चिंता जताई। मैंने हमेशा यह प्रयास किया है कि लोकसभा में प्रत्येक सदस्य नियमों के अनुसार अपने विचार रखें, इसके लिए सभी को समय देने का प्रयास किया है। मैंने हमेशा यह प्रयास किया कि सदन की कार्यवाही निष्पक्षता, अनुशासन, संतुलन और नियमों के साथ संचालित हो।

Om Birla

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर क्या बोले ओम बिरला?

स्पीकर ने कहा, मैंने अपने नैतिक कर्तव्य का पालन करते हुए अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिए जाने के साथ ही लोकसभा की कार्यवाही के संचालन से खुद को अलग कर लिया। सदन द्वारा मुझ पर व्यक्त किए गए विश्वास के लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं, इस विश्वास को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और संवैधानिक मर्यादा के साथ निभाऊंगा।

End of Feed