लोक सभा में आज भी संग्राम, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मचा हंगामा, हुई नारेबाजी, दिखाई गईं तख्तियां

इससे पहले लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को सरकार को भारत-यूएस ट्रेड डील पर घेरा। राहुल गांधी ने कहा कि किसानों के हितों के साथ समझौता किया गया। देश को बेच दिया गया।

गुरुवार को भी लोकसभा में हंगामे का दौर नजर आया। प्रश्नकाल के दौरान उस समय हंगामा मचा जब विपक्षी सदस्यों ने भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते का विरोध किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने नारे लगाने शुरू कर दिए और तख्तियां भी दिखाईं। कई सदस्य कुछ मुद्दों को उठाने के लिए सदन के वेल में चले गए। उनमें से कुछ सांसदों को "व्यापार समझौता वापस लो" के नारे लगाते हुए सुना गया। एक तख्ती पर नए श्रम संहिता को वापस लेने की मांग की गई थी।

lok sabh

लोकसभा में आज भी हंगामा

सदन के अंदर तख्तियां दिखाना नियमों के विरुद्ध

अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद टेनेटी ने उन्हें अपने मुद्दे उठाने नहीं दिए और विरोध कर रहे सदस्यों से अपनी सीटों पर वापस जाने का अनुरोध किया। उन्होंने बार-बार कहा कि सदन के अंदर तख्तियां दिखाना संसद के नियमों के विरुद्ध है और सदस्यों से तख्तियां नीचे रखने का आग्रह किया। हंगामा जारी रहने पर कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

End of Feed