LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर, एम्स विशेषज्ञ कर रहे हैं जांच, जानिए लेटेस्ट अपडेट

लालकृष्ण आडवाणी को 26 जून यानी बुधवार देर रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी एम्स के जेरिएट्रिक विभाग (AIIMS) के डॉक्टरों की देखरेख और निगरानी में हैं।

LK Advani Health Update: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर है और विशेषज्ञों की एक टीम उनकी जांच कर रही है। एम्स अस्पताल के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (96) की तबीयत बिगड़ने पर बुधवार रात उन्हें करीब साढ़े दस बजे यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पुराने निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

Advani in AIIMS

एम्स में भर्ती कराए गए आडवाणी

एक सूत्र ने कहा कि एल के आडवाणी की हालत स्थिर है। मूत्रविज्ञान, हृदयरोग विज्ञान और जेरिएट्रिक मेडिसिन सहित विभिन्न विशेषज्ञ उनकी जांच कर रहे हैं। हालांकि, आडवाणी की बीमारी के बारे में अभी पता नहीं लग पाया है।

End of Feed