LIVE

Weather Today, 20 जनवरी 2023, आज का मौसम: दिल्ली में ठंड के साथ कोहरा भी करेगा परेशान, बिहार में 24 जनवरी तक पूरे राज्य में भीषण शीतलहर, ट्रेन-उड़ानें प्रभावित

अमित कुमार मंडलUpdated Jan 21, 2024, 00:32 IST
Weather Today, 20 जनवरी 2023, आज का मौसम: दिल्ली में ठंड के साथ कोहरा भी करेगा परेशान, बिहार में 24 जनवरी तक पूरे राज्य में भीषण शीतलहर, ट्रेन-उड़ानें प्रभावित

Weather Today, 20 जनवरी 2023, आज का मौसम: दिल्ली में ठंड के साथ कोहरा भी करेगा परेशान, बिहार में 24 जनवरी तक पूरे राज्य में भीषण शीतलहर, ट्रेन-उड़ानें प्रभावित

Weather Update Today, 20 January 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega, Fog and Coldwave in North india: उत्तर भारत में मौसम लगातार सर्द बना हुआ है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब सहित कई राज्यों में शीतलहर के साथ कोहरे का भी प्रकोप बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों तक स्थिति ऐसी ही बनी रहेंगी। आइए जानते हैं मौसम का अपडेट।

JAN 20, 2024 21:44 IST

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिन के लिए घने कोहरे का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था।
JAN 20, 2024 19:16 IST

कश्मीर में न्यूनतम तापमान में आया सुधार

कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ, जिससे लोगों को भीषण ठंड से थोड़ी राहत मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के न्यूनतम तापमान से थोड़ा अधिक है। कल यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे था। अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री नीचे और उत्तरी कश्मीर के स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
JAN 20, 2024 17:12 IST

पंजाब और हरियाणा में ठंड बरकरार

पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को ठंड के हालात बरकरार रहे और इस दौरान पटियाला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों पड़ोसी राज्यों में कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा, जबकि कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर से कुछ ऊपर रहा। मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है, जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 20, 2024 15:52 IST

ऊना में कड़ाके की सर्दी के बीच बदला विद्यालयों का समय

हिमाचल प्रदेश में ऊना जिला प्रशासन ने कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे की परिस्थितियों के मद्देनजर शनिवार को सभी विद्यालयों के समय में बदलाव को लेकर एक आदेश जारी किया। उपायुक्त राघव शर्मा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सरकारी और निजी दोनों तरह के विद्यालयों की प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक कक्षाएं 22 से 31 जनवरी तक सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चलेंगी। नियमित कक्षाएं पूर्व में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चल रही थीं‍।
JAN 20, 2024 13:30 IST

असम के कामरूप में शीतलहर और कोहरे ने ढाया सितम

JAN 20, 2024 13:28 IST

तमिलनाडु के थूथुकुडी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश

JAN 20, 2024 12:39 IST

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिन के लिए घने कोहरे का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली और राष्ट्रीय राजधानी से गुजरने वाली कम से कम 11 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 330 था, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।
JAN 20, 2024 11:42 IST

'अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी'

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जबकि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर भारत में ठंडे दिन की स्थिति बनी रह सकती है। आईएमडी ने कहा कि समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर 130-140 समुद्री मील नॉट की "जेट स्ट्रीम हवाएं" उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में चल रही हैं। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने कहा- "इससे ठंडी हवाएं नीचे की तरफ आ रही हैं और उत्तर भारत में शीत लहर/ठंडे दिन की स्थिति बढ़ रही है। अगले 3-4 दिनों में जेट स्ट्रीम की इसी तरह की तीव्रता जारी रहने की संभावना है।"
JAN 20, 2024 11:13 IST

देशभर में कहां कितना तापमान, जाने मौसम विभाग का अपडेट

JAN 20, 2024 11:09 IST

राजस्थान के अनेक इलाकों में जारी है शीतलहर का प्रकोप

राजस्थान के अनेक इलाकों में शीतलहर जारी है और बीते चौबीस घंटे के दौरान बीकानेर में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के अनेक इलाकों में शुक्रवार को भी घने से अति घना कोहरा छाया रहा था इसके अनुसार, इस दौरान पिलानी में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 4.6 डिग्री, अंता में 4.8 डिग्री, जयपुर में 5.4 डिग्री, जैसलमेर में 5.6 डिग्री, सिरोही में 5.7 डिग्री तथा अलवर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम केंद्र के अनुसार, इस दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा, कहीं कहीं घने से अति घना कोहरा छाया रहा।
JAN 20, 2024 10:37 IST

राजस्थान के अनेक इलाकों में जारी है शीतलहर का प्रकोप

राजस्थान के अनेक इलाकों में शीतलहर जारी है और बीते चौबीस घंटे के दौरान बीकानेर में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के अनेक इलाकों में शुक्रवार को भी घने से अति घना कोहरा छाया रहा था इसके अनुसार, इस दौरान पिलानी में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 4.6 डिग्री, अंता में 4.8 डिग्री, जयपुर में 5.4 डिग्री, जैसलमेर में 5.6 डिग्री, सिरोही में 5.7 डिग्री तथा अलवर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम केंद्र के अनुसार, इस दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा, कहीं कहीं घने से अति घना कोहरा छाया रहा।
JAN 20, 2024 09:33 IST

बिहार में 24 जनवरी तक पूरे राज्य में भीषण शीतलहर

पूरे बिहार में 6 दिनों तक भीषण शीतलहर चलेगी इस बारे में मौसम विभाग ने प्रचंड ठंड का अलर्ट जारी किया है, गौर हो कि बिहार में ठंड का प्रकोप जारी है, मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 19 जनवरी से 24 जनवरी तक पूरे राज्य में भीषण शीतलहर पड़ने वाली है, IMD के मुताबिक पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है।
JAN 20, 2024 08:07 IST

दिल्ली में ठंड के साथ कोहरा भी करेगा परेशान

राजधानी दिल्ली के मौसम को लेकर पूर्वानुमान अधिक सटीक नहीं हो पा रहे हैं गौर हो कि कि इसमें कई उतार-चढ़ाव सामने आ रहे हैं, शनिवार यानी 20 जनवरी की बात करें तो सुबह से ही बर्फीली हवाएं चल रही हैं वहीं कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया हुआ है। मौसम विभाग ने 20 जनवरी को शीतलहर और 21 जनवरी को राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया गया है दिल्ली के मौसम को लेकर कहा जा रहा है कि शनिवार और इतवार को ठंड के साथ कोहरा भी परेशान करेगा।
JAN 20, 2024 07:09 IST

IGI हवाई अड्डे पर कई फ्लाइट देरी से चल रही हैं और कुछ फ्लाइट रद्द भी

दिल्ली में कोहरे की वजह से कम विजिबिलिटी के कारण IGI हवाई अड्डे पर कई फ्लाइट देरी से चल रही हैं और कुछ फ्लाइट रद्द हो गई हैं।
JAN 20, 2024 06:05 IST

पंजाब, हरियाणा में ठंड का कहर जारी, बठिंडा और सिरसा सबसे ठंडे स्थान

पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी है तथा शुक्रवार को बठिंडा और सिरसा दोनों राज्यों में सबसे ठंडे स्थान रहे।यहां मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज जबकि हरियाणा के सिरसा में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।दोनों राज्यों के कई अन्य हिस्से भी ठंड की चपेट में रहे और सुबह घना कोहरा छाया रहा।पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में पांच डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में पांच डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 6.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 7.7 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 19, 2024 20:45 IST

कानपुर और बीकानेर में ठंड और कोहरे का सितम

आईएमडी ने कहा, 'दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में यह सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस नीचे है। आज बीकानेर (पश्चिमी राजस्थान) और कानपुर (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।'
JAN 19, 2024 18:37 IST

किन राज्यों में कितनी ठंड, जान लें तापमान

आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि उत्तरी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस और पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, राजस्थान और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच है।
JAN 19, 2024 18:07 IST

मौसम विभाग ने आगामी स्थिति को लेकर दी जानकारी

आईएमडी ने कहा कि समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर 130-140 समुद्री मील नॉट की "जेट स्ट्रीम हवाएं" उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में चल रही हैं। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने कहा, 'इससे ठंडी हवाएं नीचे की तरफ आ रही हैं और उत्तर भारत में शीत लहर/ठंडे दिन की स्थिति बढ़ रही है। अगले 3-4 दिनों में जेट स्ट्रीम की इसी तरह की तीव्रता जारी रहने की संभावना है।'
JAN 19, 2024 18:05 IST

अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में घना कोहरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जबकि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर भारत में ठंडे दिन की स्थिति बनी रह सकती है।
JAN 19, 2024 15:52 IST

फिलहाल ठंड से राहत नहीं

आईएमडी के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। शीतलहर का दौर अगले3-4 दिन जारी रहेगा और सुबह कोहरा छाया रहेगा।