Gaganyaan Mission: ISRO का गगनयान मिशन के लिए क्रू एस्केप टेस्ट आज, जानें हर डिटेल; कहां और कैसे देखें इसकी लॉन्चिंग

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 20, 2023, 11:52 PM IST

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के साथ भारत उन कुछ देशों की सूची में शामिल हो गया जो चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सॉफ्ट लैंडिंग करा सकते हैं। अब गगनयान मिशन की तैयारी है।

Gaganyaan Vehicle Test: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) शनिवार 21 अक्टूबर को सुबह 7.30 बजे गगनयान व्हीकल टेस्ट उड़ान करने जा रहा है। परीक्षण के दौरान गगनयान क्रू मॉड्यूल के शुरुआती संस्करण को परीक्षण के लिए 17 किलोमीटर की ऊंचाई पर ले जाया जाएगा जिसके इसकी मिड-एयर क्रू एस्केप प्रणाली का पता चलेगा। इसरो अपनी वेबसाइट, फेसबुक और यूट्यूब सहित कई प्लेटफार्मों के जरिए परीक्षण उड़ान का लाइवस्ट्रीमिंग करेगा। आप इसे नीचे लाइवस्ट्रीम के माध्यम से देख सकते हैं। अगर आप इसे टीवी पर देखना चाहते हैं, तो मिशन का सीधा प्रसारण डीडी नेशनल पर किया जाएगा।

Gaganyaan Vehicle Launch

गगनयान व्हीकल टेस्ट

TV-D1 से होगी लॉन्चिंग

शनिवार को टीवी-डी1 (TV-D1) परीक्षण उड़ान के दौरान एकल-चरण तरल प्रणोदक-आधारित रॉकेट क्रू मॉड्यूल का एक बिना दबाव वाला संस्करण ले जाएगा। अंतरिक्ष एजेंसी और भारतीय नौसेना की टीमें बंगाल की खाड़ी में गिरने के बाद क्रू मॉड्यूल दोबारा हासिल करने का भी अभ्यास करेंगी। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के साथ भारत उन कुछ देशों की सूची में शामिल हो गया जो चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सॉफ्ट लैंडिंग करा सकते हैं। इस सूची में अमेरिका, तत्कालीन सोवियत संघ और चीन शामिल हैं। गगनयान मिशन के साथ देश और भी कई मिशन पूरे करने का प्रयास कर रहा है। अब तक केवल तीन देशों ने अपने खुद के चालक दल वाले अंतरिक्ष यान लॉन्च किए हैं। इस सूची में यही ऊपर वाले तीन देश शामिल हैं। इसरो की योजना गगनयान मिशन के साथ भारत को इसी सूची में शामिल करने की है।

End of Feed