LIVEArvind Kejriwal Arrested Updates: सीएम केजरीवाल को 28 मार्च तक न्यायिक हिरासत, मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए PIL दायर

Arvind Kejriwal Arrested Updates: सीएम केजरीवाल को 28 मार्च तक न्यायिक हिरासत, मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए PIL दायर
Arvind kejriwal Arrest Delhi CM kejriwal Giraftaar News Updates in hindi: दिल्ली की अदालत ने उत्पाद शुल्क नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार शाम शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आप आज सड़कों पर उतरी हुई दिखी। प्रदर्शन के दौरान आतिशी समेत कई आप नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि ईडी अरविंद केजरीवाल को लगातर पूछताछ के लिए बुला रही थी, समन भेज रही थी, लेकिन अरविंद केजरीवाल ईडी के समन को नकारते रहे थे। जिसके बाद ईडी के अधिकारी गुरुवार को केजरीवाल के घर पहुंचे और करीब 2 घंटे की पूछताछ के बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तारी के बाद ‘आप’ नेता अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने के अनुरोध के साथ दिल्ली उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई। पढ़िए पल-पल का अपडेट
केजरीवाल की हिरासत के चलते आप के शीर्ष नेताओं की बढ़ेंगी जिम्मेदारियां
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को एक अदालत द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेजे जाने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव संदीप पाठक, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली की मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज सहित आप के शीर्ष नेताओं की भूमिका और जिम्मेदारियां बढ़ने की संभावना है। दिल्ली की अदालत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। अब तक राजनीति से दूरी बनाए रखने वालीं दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल की नयी भूमिका संभालने की संभावना पर भी कयास लगाए जा रहे हैं। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की पूर्व अधिकारी सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उनके पति हमेशा दिल्ली के लोगों के साथ खड़े रहे और उनकी गिरफ्तारी उनके साथ धोखा है। सुनीता ने पोस्ट में कहा, ‘आपके तीन बार चुने गए मुख्यमंत्री को मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया। सभी को कुचलने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहे हैं। अंदर (जेल) रहें या बाहर, उनका जीवन देश के लिए समर्पित है। जनता जनार्दन है, सब जानती है। जय हिन्द।’
CM केजरीवाल की रिमांड पर क्या बोलीं दिल्ली की मंत्री आतिशी?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी का कहना है, "बीजेपी ईडी के पीछे से चुनाव लड़ना चाहती है... क्या ईडी बीजेपी का हिस्सा है जो पार्टी अपनी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रही है। आप नेताओं के खिलाफ आज तक, ईडी को अपराध की कोई आय नहीं मिली है। आज देश के लोकतंत्र के इतिहास में एक काला दिन है। आज जो लोकतंत्र की हत्या हुई है उसे देश की जनता देख रही है।"
केजरीवाल को 28 मार्च तक न्यायिक हिरासत, क्या बोले उनके वकील?
सीएम अरविंद केजरीवाल को अदालत ने 28 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा
अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाले में अदालत से बड़ा झटका लगा है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 7 दिनों की रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट में ईडी ने दलील देते हुए कहा कि के कविता ने आम आदमी पार्टी को 300 करोड़ रुपए दिए। यही नहीं मामले में आरोपी विजय नायर दिल्ली के सीएम का बहुत करीबी है।
पढ़ें पूरी खबरकेजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का जयपुर में प्रदर्शन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने आप के प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल का इस्तेमाल किया। आप के कार्यकर्ताओं ने जिस समय विरोध प्रदर्शन किया उस समय भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चुनाव प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। आप कार्यकर्ता पार्टी के ज्योति नगर स्थित कार्यालय से मार्च करते हुए भाजपा के प्रदेश मुख्यालय तक विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को भाजपा मुख्यालय जाने से रोकने की कोशिश की लेकिन जब कार्यकर्ता नहीं रुके तो पुलिस ने बल प्रयोग किया। उल्लेखनीय है कि केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार रात दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। आप के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है और लोकसभा चुनाव से पहले वह जनता की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। पालीवाल ने कहा कि यही कारण है कि उन्होंने देश के सबसे ईमानदार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया है, जिसे पार्टी कार्यकर्ता और देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आज पार्टी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय के बाहर गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन करने आए थे, लेकिन राजस्थान की भाजपा सरकार के दबाव में पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
पीएम आवास का घेराव करेंगे आम आदमी पार्टी के नेता
आप नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय का कहना है, 'इस साल होली का कार्यक्रम नहीं होगा। 25 मार्च को हम लोगों के पास जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि देश में क्या हो रहा है... 26 मार्च को पूरी दिल्ली में पीएम आवास का घेराव करेंगे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करेंगे।' गोपाल राय ने आगे कहा कि "आज भारतीय गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग से मुलाकात की है और इस (अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी) पर कार्रवाई का अनुरोध किया है।'
Delhi: राउज़ एवेन्यू कोर्ट के पास डीडीयू रोड पर रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) तैनात
AAP सांसद का आरोप- केजरीवाल को चुनाव से दूर रखना चाहती है भाजपा
केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद क्या बोले दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत?
एजेंसियों पर नियंत्रण क्यों नहीं रखता निर्वाचन आयोग? विपक्ष का सवाल
चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी कहते हैं, 'लगभग हर विपक्षी दल यहां है, यह घटना (दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी) देर रात हुई। हमने चुनाव आयोग के साथ विस्तृत चर्चा की है। यह किसी एक व्यक्ति के बारे में नहीं है या कोई भी पार्टी लेकिन यह संविधान की बुनियादी संरचना से संबंधित है। जब चुनाव के लिए एक समान अवसर की आवश्यकता होती है और आप एजेंसियों का दुरुपयोग करके मैदान को समतल नहीं होने देते हैं, तो यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव और अंततः लोकतंत्र को प्रभावित करता है। चुनाव आयोग ने कहा है जिम्मेदारी दी गई है और इस स्तर के क्षेत्र की सुरक्षा के लिए पुलिस है। हमने चुनाव आयोग से हस्तक्षेप करने के लिए कहा। स्वतंत्र भारत के 75 वर्षों के इतिहास में, पहली बार एक मौजूदा सीएम को गिरफ्तार किया गया है। ग्रैंड ओल्ड और का लेखा-जोखा सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी जमी हुई है। हमने विपक्षी नेताओं के खिलाफ एजेंसियों के दुरुपयोग के सबूत दिए हैं। हमने पूछा कि अगर चुनाव आयोग डीजीपी, सचिव को बदल सकता है तो वह इन एजेंसियों पर नियंत्रण क्यों नहीं रखता?...'
अरविंद केजरीवाल की रिमांड पर अदालत जल्द सुनाएगी फैसला
दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने आबकारी नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की 10 दिन की हिरासत की मांग करने वाली ईडी की अर्जी पर फैसला सुरक्षित रख लिया। शीघ्र ही आदेश पारित कर दिया जाएगा।
सचिन पायलट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर निर्वाचन आयोग से की मांग
सुनवाई के बाद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने क्या बोला?
केजरीवाल से पूरी तरह निराश हूं: अन्ना आंदोलन में सहयोगी रहे हेगड़े ने कहा
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एन संतोष हेगड़े ने शुक्रवार को कहा कि वह आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूरी तरह निराश हैं जिन्हें आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया है। भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हेगड़े उन लोगों में शामिल हैं जो एक दशक से अधिक समय पहले अन्ना हजारे द्वारा चलाए गए ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन में केजरीवाल के साथ शामिल थे। उन्होंने कहा, ‘इससे स्पष्ट दिखाई देता है कि जब आप सत्ता में होते हैं तो लालच आप पर हावी हो जाता है।’ हेगड़े ने कहा, ‘मैं पूरी तरह निराश हूं। मैंने सोचा था कि ‘आप’ प्रशासनिक निष्पक्षता लाएगी जबकि ऐसा नहीं है। और यह इस तथ्य का संकेत है कि सत्ता भ्रष्ट बनाती है और संपूर्ण सत्ता पूरी तरह भ्रष्ट कर देती है।’ आंदोलन ने जब आम आदमी पार्टी (आप) के रूप में राजनीतिक दल का रूप ले लिया था तो कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त हेगड़े इससे अलग हो गए थे। उन्होंने कहा, ‘बाहर आने की खास वजह थी कि आज की राजनीति भ्रष्टाचार का अड्डा है। कोई राजनीतिक दल इससे मुक्त नहीं है।’ हेगड़े ने कहा, ‘हमारा सिद्धांत था कि राजनीति से बाहर रहेंगे और राजनीति को स्वच्छ करने का प्रयास करेंगे। लेकिन फिर कुछ लोगों ने फैसला किया कि राजनीति में जाना चाहिए और इसे साफ करना चाहिए। मुझे लगता था कि ऐसा कभी सफलतापूर्वक नहीं किया जा सकता।’
AAP नेताओं ने सिविल लाइंस इलाके में केजरीवाल के आवास की ओर किया मार्च
सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर क्या बोले BJP के तेजस्वी सूर्या?
केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने के अनुरोध के लिए PIL दायर
आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तारी के बाद ‘आप’ नेता अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने के अनुरोध के साथ दिल्ली उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई।
अरविंद केजरीवाल के वकील सिंघवी ने अदालत से क्या कहा?
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वकील ने आबकारी नीति मामले में अदालत से कहा कि पैसे के लेन-देन की कड़ियां जोड़ने के वास्ते आगे की जांच किए जाने को गिरफ्तारी के लिए आधार नहीं बनाया जा सकता। अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत से कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली बार है कि एक मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी की शक्ति, गिरफ्तारी की आवश्यकता के समतुल्य नहीं है, इस व्यक्ति (अरविंद केजरीवाल) को गिरफ्तार करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के चार और वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार किया गया है, (चुनाव के लिए) गैर बराबरी का माहौल पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।
केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने अदालत में क्या कहा?
ईडी ने केजरीवाल की हिरासत का अनुरोध करते हुए अदालत से कहा कि 'अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के अन्य मंत्रियों और नेताओं के साथ शराब घोटाले में मुख्य साजिशकर्ता थे। अरविंद केजरीवाल ने ‘साउथ ग्रुप’ और शराब घोटाले के आरोपियों के बीच बिचौलिए की भूमिका निभाई। अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति तैयार करने, लागू करने के लिए ‘साउथ ग्रुप’ से रिश्वत के रूप में कई करोड़ रुपये मिले। अरविंद केजरीवाल ने पंजाब चुनाव के लिए ‘साउथ ग्रुप’ से कुछ आरोपियों से 100 करोड़ रुपये की मांग की थी। आम आदमी पार्टी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक ‘कंपनी’ है, इसलिए ‘कंपनी’ के संचालन के लिए जिम्मेदार प्रत्येक व्यक्ति को जवाबदेह ठहराया जाएगा।'
Arvind Kejriwal Arrested Live Updates: ईडी ने केजरीवाल को निचली अदालत में पेश किया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया और एजेंसी आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में उनकी हिरासत का अनुरोध कर सकती है। विशेष वकील जोहेब हुसैन ने निचली अदालत में कहा कि एजेंसी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एस वी राजू पेश होंगे। केजरीवाल का पक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी रख रहे हैं। केजरीवाल को अदालत परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच अपराह्न करीब दो बजे विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ उच्चतम न्यायालय से याचिका वापस लेने के तुरंत बाद केजरीवाल को निचली अदालत में पेश किया गया था। केजरीवाल के वकील ने कहा कि वह निचली अदालत में रिमांड कार्यवाही को चुनौती देंगे और फिर एक अन्य याचिका के साथ शीर्ष अदालत में लौटेंगे।