'LGBTQIA समाज का हिस्सा, लेकिन शादी की संस्था से छेड़छाड़ नहीं', RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

एक सवाल का जवाब देते हुए मोहन भागवत ने कहा, 'कानून समाज को तय नहीं करता, समाज कानूनों को तय करता है, और समाज को पहले बदलाव के लिए तैयार होना चाहिए।'

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि एलजीबीटीक्यूआईए समुदाय (LGBTQIA Community) समाज का एक अहम हिस्सा है, लेकिन अभी शादी की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे 'अनचाहे दुष्प्रभाव' हो सकते हैं।हालांकि, उन्होंने कहा कि समलैंगिक जोड़ों के लिए एक अलग कानूनी ढांचा हो सकता है।

Mohan Bhagwat

RSS प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो)

मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान समलैंगिक विवाह पर आरएसएस के विचारों के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए भागवत ने कहा, 'कानून समाज को तय नहीं करता, समाज कानूनों को तय करता है, और समाज को पहले बदलाव के लिए तैयार होना चाहिए।'

End of Feed