Belagavi Escalates: बेलागवी को लेकर बढ़ी कानूनी तकरार, कर्नाटक करेगी महाराष्ट्र की मांग का विरोध

  • Authored by: गौरव श्रीवास्तव
  • Updated Nov 29, 2022, 08:42 PM IST

इस मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है ऐसे में कर्नाटक सरकार राज्य के पुनर्गठन को लेकर दाखिल याचिका का विरोध करेगी।

बेलागवी विवाद को लेकर कर्नाटक सरकार फिर से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रही है। कर्नाटक सरकार का मानना है कि किसी भी राज्य के पुनर्गठन अधिनियम को भाषाई आधार पर चुनौती देना असंवैधानिक है। 1956 में कर्नाटक राज्य के बनने बाद से ही तीन मराठी बोलने वाले इलाकों को महाराष्ट्र में शामिल करने की मांग उठती रही है।

Supreme-Court

इस मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है

महाराष्ट्र सरकार ने 2004 से ही राज्य पुनर्गठन आयोग को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है। इसी को लेकर आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने देश के जाने माने वकील मुकुल रोहतगी से मुलाकात की।

End of Feed