एक्सक्लूसिव: पंढरपुर यात्रा में शामिल होंगे नेता विपक्ष राहुल गांधी, शरद पवार ने भेजा न्यौता

Pandharpur Yatra: शरद पवार ने राहुल को बतौर महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के नेता के तौर पर महाराष्ट्र में सुप्रसिद्ध पंढरपुर वार्षिक धार्मिक यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया है। बता दें, पंढरपुर की ये प्रसिद्ध सामाजिक यात्रा समाज सुधारक तुकाराम और संत ज्ञानेश्वर की पालकी के साथ भजन कीर्तन करते हुए करीब 250 किलोमीटर लंबी होती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी महाराष्ट्र में सुप्रसिद्ध पंढरपुर वार्षिक धार्मिक यात्रा में होंगे शामिल
  • शरद पवार ने पंढरपुर वार्षिक धार्मिक यात्रा में शामिल होने के लिए राहुल गांधी को भेजा न्यौता

Rahul Gandhi: 2019 में जिस कांग्रेस शरद पवार ने कांग्रेस को उजड़ी हवेली का पुराना जमींदार बताया था अब बदले सियासी हालात में राहुल गांधी के सहारे वो महाराष्ट्र में वापसी की राह देख रहे हैं। दरअसल खबर है कि मराठा क्षत्रप शरद पवार ने राहुल को बतौर महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के नेता के तौर पर महाराष्ट्र में सुप्रसिद्ध पंढरपुर वार्षिक धार्मिक यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया है। सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी भी 14 जुलाई को इसमें कुछ वक्त के लिए पैदल चलकर शामिल होने का मन बना रहे हैं।

Pandharpur Yatra

शरद पवार ने पंढरपुर यात्रा के लिए राहुल गांधी को भेजा न्यौता

पंढरपुर की ये प्रसिद्ध सामाजिक यात्रा समाज सुधारक तुकाराम और संत ज्ञानेश्वर की पालकी के साथ भजन कीर्तन करते हुए करीब 250 किलोमीटर लंबी होती है। इस यात्रा की खासियत है कि इसमें दलित उत्थान, समाज सुधार और विकासशील हिन्दू समाज का समागम नजर आता है। इस यात्रा को खुद शरद पवार ने 7 जुलाई को अपने गांव कटेवाड़ी में स्वागत करके एक बड़ी सियासी लकीर खींच दी है। अब आने वाली आषाढ़ एकादशी को यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर होगी और उसी दिन पवार ने अपने सहयोगी राहुल और उद्धव से इसमें शामिल होने का न्योता दिया है।

End of Feed