लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के शूटर को पुलिस ने दबोचा, मुठभेड़ के दौरान योगेश उर्फ राजू के पैर में लगी गोली

Lawrence Bishnoi-Hasim Baba Gang: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मथुरा पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया है। मथुरा में लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के शार्प शूटर के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान दिल्ली के नादिर शाह हत्याकांड मामले में संलिप्त मुख्य शूटर योगेश उर्फ राजू को पुलिस ने दबोच लिया है।

Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा में हाशिम बाबा-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से करीब 5 राउंड फायरिंग हुई। इस बीत दिल्ली के नादिर शाह हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। नादिर शाह हत्याकांड का मुख्य शूटर योगेश उर्फ राजू एनकाउंटर में गिरफ्तार हो गया है।

Lawrence Bishnoi-Hasim Baba Gang

लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा गैंग का शूटर गिरफ्तार।

लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा गैंग के शूटर के पैर में लगी गोली

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक जिम मालिक को गोलियों से भूनकर उसे मौत के घाट उतारने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नादिर शाह हत्याकांड का मुख्य शूटर योगेश उर्फ राजू के पैर में गोली लग गई है। इस दौरान पुलिस ने राजू को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मथुरा पुलिस ने इस जॉइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया।

End of Feed