पंचतत्व में विलीन हुए विंग कमांडर नमांश स्याल, नम आंखों से पत्नी ने दी विदाई; भावुक कर देगा VIDEO

विंग कमांडर नमांश स्याल, जो दुबई एयर शो के दौरान तेजस विमान हादसे में शहीद हुए, को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव पटियालकर लाया गया, जहां हजारों लोगों ने भावुक नारे लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी पत्नी, बेटी, परिजन और वायुसेना के अधिकारी उपस्थित रहे।

Wing Commander Namansh Syal Last Rites: दुबई एयर शो के दौरान हुए तेजस विमान हादसे में शहीद हुए विंग कमांडर नमांश स्याल का अंतिम संस्कार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में रविवार को किया गया। इस दौरान उनकी पत्नी, विंग कमांडर अफशां, बेहद भावुक नजर आईं, जबकि उनकी छह वर्षीय बेटी मां से लिपटी रही। विंग कमांडर के चचेरे भाई ने श्मशान घाट पर उन्हें मुखाग्नि दी। भारतीय वायुसेना के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, राजनेता और स्थानीय लोग अंतिम विदाई देने के लिए उपस्थित थे।

पैतृक गांव लाया गया पार्थिव शरीर

स्थानीय लोगों के अनुसार नमांश स्याल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और देशभक्त थे। 21 नवंबर को एयर शो के दौरान उन्होंने लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एसएसी) तेजस उड़ाते समय अपनी जान गंवा दी। उनके पार्थिव शरीर को रविवार को तमिलनाडु के सुलुर एयर फोर्स बेस लाया गया, जहां उन्हें पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद शव को हिमाचल प्रदेश के गग्गल हवाई अड्डे तक पहुंचाया गया और वहां से फूलों से सजाकर सेना के ट्रक में उनके पैतृक गांव पटियालकर ले जाया गया। इस दौरान सशस्त्र बलों और प्रशासनिक वाहनों का काफिला उनके ट्रक के पीछे चल रहा था।

End of Feed