पूरा लालू परिवार जाएगा अब जेल? कोर्ट ने Land For Job Scam में तय कर दिए आरोप

दिल्ली कोर्ट ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ CBI के नौकरी के बदले जमीन घोटाले से जुड़े मामले में आरोप तय किए हैं।कोर्ट ने कहा कि यादव और उनके परिवार ने एक क्रिमिनल सिंडिकेट की तरह काम किया और उनकी तरफ से एक बड़ी साजिश रची गई थी।

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब मामले में शुक्रवार को अहम आदेश सुनाते हुए लालू परिवार के कई सदस्यों को राहत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले में एक तरह से पूरे लालू परिवार पर शिकंजा कस दिया है। अदालत ने कुल 98 आरोपियों में से 52 को आरोपमुक्त कर दिया, जबकि शेष आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के निर्देश दिए। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले से जुड़े 5 आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है, ऐसे में अब कुल 41 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा आगे चलेगा। इस केस की अगली सुनवाई 29 जनवरी को तय की गई है।

lalu family

लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव (फोटो-laluprasadrjd)

पूरा लालू परिवार लपेटे में

अदालत ने पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव समेत उनके परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। जिन प्रमुख नामों पर आरोप तय हुए हैं, उनमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव शामिल हैं।

End of Feed