नौकरी के बदले जमीन घोटाला: CBI पहुंची, न तलाशी हुई, न छापा पड़ा, राबड़ी देवी ने कह दी ये बात

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 6, 2023, 04:10 PM IST

नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में सीबीआई की टीम आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी (Rabri Devi) के आवास उनसे पूछताछ करने पहुंची। इस पर राबड़ी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि शुरुआत से ही ऐसा ही रहा है।

सीबीआई की एक टीम ने नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी (Rabri Devi) से पूछताछ करने सोमवार को उनके आवास पहुंची। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राबड़ी देवी ने मीडिया से कहा कि यह कुछ भी नहीं है। शुरुआत से ही ऐसा ही रहा है। दूसरी ओर सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि राबड़ी देवी के घर पर कोई तलाशी नहीं हुई या कोई छापा नहीं मारा जा रहा।

Rabri Devi

बिहार से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर सीबीआई पहुंची

लालू और परिवार को 15 मार्च को कोर्ट में पेस होने का समन

सीबीआई इस मामले में पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और विशेष अदालत ने पूर्व रेलवे मंत्री लालू प्रसाद और उनके परिवार के सदस्य तथा अन्य लोगों को 15 मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए समन भेजा है। एजेंसी कथित घोटाला मामले में जांच कर रही है। सीबीआई की टीम मामले में आगे की जांच के सिलसिले में ही पूर्व सीएम राबड़ी देवी से पूछताछ कर रही है। सीबीआई लालू प्रसाद के परिवार से इस मामले में कुछ और दस्तावेज भी मांग सकता है।

End of Feed