कुंभ मेले के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई इंदौर की मोनी भोसले उर्फ मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में है। हीरोइन बन चुकीं मोनालिसा अपने प्रेमी फरमान खान के साथ थंपापुर पुलिस स्टेशन पहुंचीं,जहां उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई और फिर मंदिर में जाकर शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों के बीच डेढ़ साल पहले फेसबुक पर बातचीत शुरू हुआ था।
वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी।
वहीं, मोनालिसा का आरोप है कि उनके पिता उन्हें उनकी इच्छा के खिलाफ इंदौर वापस ले जाना चाहते हैं,जबकि वह अपने बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती हैं।
केरल में हैं मोनालिसा
एचटी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा इस समय केरल में एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मौजूद हैं। इसी दौरान वह अपने बॉयफ्रेंड और फिल्म की टीम के कुछ सदस्यों के साथ तिरुवनंतपुरम के थम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पिता जबरन उन्हें अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मोनालिसा ने साफ कहा कि वह अपने पिता के साथ नहीं जाएंगी। पुलिस ने बताया कि चूंकि वह बालिग हैं, इसलिए उन्हें अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने का अधिकार है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद मोनालिसा अपने बॉयफ्रेंड और फिल्म क्रू के सदस्यों के साथ वहां से चली गईं।
कुंभ से बॉलीवुड तक का सफर
बता दें कि मोनालिसा भोंसले पहली बार तब सुर्खियों में आई थीं जब पिछले साल प्रयागराज महाकुंभ के दौरान एक कंटेंट क्रिएटर ने उनका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। उनकी सादगी और दिलकश आंखों की वजह से वह सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुई थीं। इसके बाद कुंभ मेले में हजारों लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंचने लगे थे।
सोशल मीडिया पर मिली लोकप्रियता ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी। इसी दौरान फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा उनसे मिले और अपनी आने वाली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में उन्हें रोल देने की पेशकश की। यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली बताई जा रही है।
इंदौर की रहने वाली हैं मोनालिसा
मोनालिसा मूल रूप से इंदौर की रहने वाली हैं और महाकुंभ में फूल-मालाएं बेचने के लिए प्रयागराज आई थीं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें फिल्म में काम करने का मौका मिल गया।
